Jharkhand Road Accident: यह हादसा झारखंड के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे हुआ। लारी बुध बाजार के पास होटल सम्राट के निकट ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पिकअप में सवार सात युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jharkhand Road Accident: घायल को रिम्स रेफर किया गया-
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।
Jharkhand Road Accident: मोहर्रम का कार्यक्रम कर लौट रहे थे युवक-
सूत्रों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक ताशा पार्टी के सदस्य थे। वे मोहर्रम का कार्यक्रम संपन्न कर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की-
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में दो युवक रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव के निवासी थे, जबकि अन्य पांच युवक कुजू के बलसगरा गांव के रहने वाले थे। सभी की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह-
पुलिस के अनुसार, गोला से रामगढ़ की ओर जा रही ताशा पार्टी की पिकअप की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वहीं, मुआवजे की मांग और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
यह भी पढ़े- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 20 दिन बाद FIR, ट्रस्टी कृष्णमोहन की शिकायत पर आठ नामजद आरोपी








