Jorhat: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना (IAF) का एक AN-32 विमान शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। लैंड करते ही विमान में आग लग गई और दो हिस्सों में टूट गया।आग लगने के बाद उसमें विस्फोट की आवाज सुनाई दी।
विमान से उठी आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लैंडिंग के दौरान अचानक विमान से आग की लपटें और घना धुआं निकला। इसके साथ ही तेज आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते विमान के दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। एयरपोर्ट और वायुसेना की इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दुर्घटना में पायलट की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Jorhat: बहुत महत्वपूर्ण था विमान
हादसे में काफी नुकसान हुआ है। AN-32 भारतीय वायुसेना का प्रमुख परिवहन विमान माना जाता है। इसका उपयोग सैनिकों, उपकरणों और रसद सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है। गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान इसे काफी खास माना जाता है।








