Home » राष्ट्रीय » Kailash Mansarovar Yatra प्रस्थान से पहले जान लें ये जरूरी बातें; वरना पड़ सकता है पछताना

Kailash Mansarovar Yatra प्रस्थान से पहले जान लें ये जरूरी बातें; वरना पड़ सकता है पछताना

Kailash Mansarovar Yatra 2026 : पहाड़ों की हवा तो काफी साफ़ है लेकिन पहाड़ों की यात्रा करने से पहले यह कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है जैसे हाई एल्टीट्यूड सिकनेस से लेकर एक्सट्रीम क्लाइमेट चेंज के लिए अपने शरीर को तैयार रखना होता हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… जिससे आपका सफर भी आसान हो जाए और किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 4 जुलाई से शुरू होने वाली है। देश भर से अनेक श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यात्रा में तीर्थयात्रियों को शारीरिक रूप से कठिन यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयारी करने का आग्रह किया गया हैं।

Kailash Mansarovar Yatra 2026

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा करने के लिए आपको कई ज़रूरी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत होगी, जिनमें चीनी ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा और तिब्बत के लिए खास परमिट शामिल हैं क्योंकि माउंट कैलाश चीन के तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन में है, इसलिए आप इन खास मंज़ूरियों के बिना वहाँ नहीं जा सकते।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • मिलिट्री एरिया में जाने का परमिट

बेसिक नीड्स

  • हवा से बचाने वाली (-10°C) डाउन जैकेट
  • टखने को मज़बूती से सहारा देने वाले हाइकिंग बूट
  • ज़्यादा ऊंचाई के लिए मेडिकल किट
  • मजबूत डेपैक और पानी साफ करने का सामान

Read More : Mumbai Local Murder: 400 कैमरों ने दिलाई सफलता, आरोपी गिरफ्तार; परिवार ने मांगी फांसी

Written By : TAVISHI DEVRANI