Breaking News
Home » केरल » सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, केरल और पुडुचेरी में आज तय होगा किसकी बनेगी सरकार

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, केरल और पुडुचेरी में आज तय होगा किसकी बनेगी सरकार

केरल और पुडुचेरी

Kerala Puducherry Results: केरल और पुडुचेरी दोनों जगह वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, जिसके बाद अब ईवीएम से शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। पूरे देश की नजर इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।

केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस बार केरल में लगभग 78.27% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से ज्यादा है। वहीं पुडुचेरी में करीब 90% वोटिंग दर्ज की गई। ज्यादा मतदान के कारण दोनों जगह मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प माना जा रहा है। सुबह से ही रुझान आने शुरू हो गए हैं और दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ हो सकती है।

पुडुचेरी में किसके बीच मुकाबला?

पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन और एनडीए के बीच है। एनडीए में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, भाजपा, एआईएडीएमके और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं। वहीं कांग्रेस को डीएमके का समर्थन मिला हुआ है। इसके अलावा अभिनेता विजय की पार्टी भी चुनाव मैदान में है, जिससे चुनाव और भी रोचक बन गया है।

चुनाव आयोग की निगरानी में मतगणना की पूरी व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आने वाले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी और कौन बाजी मारेगा।

Kerala Puducherry Results: केरल और पुडुचेरी
केरल और पुडुचेरी

पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों की मतगणना जारी है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, हर सीट की स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। नीचे सभी सीटों की सूची दी गई है: मन्नडिपेट, थिरुभुवनाई, ओस्सुडू, मंगलम, विल्लियानूर, ओझुकराई, कादिरगामम, इंदिरा नगर, थट्टांचवडी, कामराज नगर, लॉसपेट, कालापेट, मुथियालपेट, राज भवन, ऊपलम, ऑर्लियांपेट, नेल्लीथोपे, मुडालियारपेट, अरियांकुप्पम, मानवेली, एम्बलम, नेट्टापक्कम, बहौर, नेडुंगाडु, थिरुनल्लार, कराईकल उत्तर, कराईकल दक्षिण, नेरावी टी.आर. पट्टिनम, माहे, यानम

एम. डी. आर. रामचंद्रन: राजनीति का मजबूत चेहरा

एम. डी. आर. रामचंद्रन पुडुचेरी की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। यहां की राजनीति तेजी से बदलती रहती है सरकारें जल्दी बनती हैं और कभी-कभी उतनी ही जल्दी गिर भी जाती हैं। लेकिन इन बदलावों के बीच रामचंद्रन ने हर दौर में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी। उन्होंने अलग-अलग पार्टियों में रहते हुए भी जनता के बीच अपनी पकड़ नहीं खोई और एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने गए।

Kerala Puducherry Results: भाजपा नेता का बयान

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता में लाना है। उनका मानना है कि विपक्षी गठबंधन की राजनीति को जनता नकारेगी और लोग साफ-सुथरे शासन को प्राथमिकता देंगे।

लॉसपेट स्थित महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला गया है और वहां मतगणना शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के बीच पूरे प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

केरल की धर्मदम सीट पर खास नजर

केरल की धर्मदम सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह सीट पिनाराई विजयन का गृह क्षेत्र है और इसे वामपंथ का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिनाराई विजयन यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2016 और 2021 में उन्होंने इसी सीट से बड़ी जीत हासिल की थी।

कोवलम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एम. विन्सेंट ने भरोसा जताया है कि वे अपने क्षेत्र में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में किए गए काम का असर इस चुनाव में दिखाई देगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी।

ये भी पढ़े: असम में आज सत्ता का फैसला, 126 सीटों पर किसका चलेगा जादू, 64 के आंकड़े पर टिकी सबकी नजर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments