Home » अंतरराष्ट्रीय » पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के दौरान धमाका, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के दौरान धमाका, 15 लोगों की मौत

Khyber Pakhtunkhwa Blast:

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कोहाट जिले में पुलिस लाइंस के पास उस वक्त जोरदार धमाका हुआ, जब लोग नमाज अदा कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी। विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धमाके के बाद अंधाधुंध गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दीं। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पुलिस, सेना और बचाव दल मौके पर पहुंचे-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर जांच कर रही हैं और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Khyber Pakhtunkhwa Blast: धमाके की वजह और हमले के पीछे कौन, जांच जारी-

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। यह भी सामने नहीं आया है कि इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ है या नहीं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारण और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी

यह भी पढ़े- मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% क्यों किया? G20 में क्या है भारत की स्थिति, जानिए इसके मायने