Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » T20 क्रिकेट के बादशाह हैं कीरोन पोलार्ड, T20 में 15,000 रनों से मात्र 79 रन दूर।

T20 क्रिकेट के बादशाह हैं कीरोन पोलार्ड, T20 में 15,000 रनों से मात्र 79 रन दूर।

Kieron Pollard:
Jagran.com

Kieron Pollard: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के T20 आंकड़े देखें तो T20 के असली बादशाह तो कीरोन पोलार्ड ही हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में पोलार्ड ने सेंट लूसिया के खिलाफ 35 रन की पारी खेली, लेकिन यह पारी कोई मामूली पारी नहीं थी। इन 35 रनों की मदद से कीरोन पोलार्ड ने T20 क्रिकेट में 14,921 रनों का आंकड़ा छू लिया है और अब वह T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं।

Kieron Pollard: पोलार्ड और बटलर के बीच चल रहा है घमासान युद्ध-

कीरोन पोलार्ड ने T20 क्रिकेट में 14,921 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। वे T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। पोलार्ड से पहले जोस बटलर पहले स्थान पर थे। 14,890 रन के साथ बटलर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में दूसरे स्थान पर हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आगामी T20 और वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, कीरोन पोलार्ड आगामी मैच में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर रहेगा।

Kieron Pollard: पोलार्ड सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से 47 छक्के दूर-

T20 क्रिकेट की बात हो और क्रिस गेल का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्रिस गेल ने T20 क्रिकेट में 1,056 छक्के मारे हैं। इसी के साथ वह T20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। लेकिन क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड जल्द ही टूटने वाला है। 20 ओवर वाले फॉर्मेट में कीरोन पोलार्ड ने 1,010 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है। वे क्रिस गेल के रिकॉर्ड से मात्र 47 छक्के दूर हैं।

पोलार्ड के करारे छक्के-

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

कीरोन पोलार्ड: 749 मैच- 14,921 रन
जोस बटलर: 526 मैच- 14,890 रन
क्रिस गेल: 463 मैच- 14,562 रन

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची-

 

खिलाड़ीछक्केकुल रनटीमविरोधी टीमसाल
फिन एलन19151सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्सवाशिंगटन फ्रीडम2025
क्रिस गेल18146*रंगपुर राइडर्सढाका डायनामाइट्स2017
साहिल चौहान18144*एस्टोनियासाइप्रस2024
क्रिस गेल17175*रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरपुणे वॉरियर्स2013
मोहम्मद एहसान17160स्पेनक्रोएशिया2025
पुनीत बिष्ट17146*मेघालयमिजोरम2021
हजरतुल्लाह जजई16162*अफगानिस्तानआयरलैंड2019
स्टीफन डोहेनी16150*मुंस्टर रेड्सनाइट्स2025
ग्राहम नेपियर16152*एसेक्सससेक्स2008
अभिषेक शर्मा16148पंजाबबंगाल2025
दासुन शनाका16123सिंहलीस स्पोर्ट्स क्लबसारासेन्स स्पोर्ट्स क्लब2016
फिन एलन16137न्यूजीलैंडपाकिस्तान2024
क्रिस गेल15151*समरसेटकेंट2015
श्रेयस अय्यर15147मुंबईसिक्किम2019
वैभव सूर्यवंशी15144भारत एयूएई2025
जीशान कुकीखेल15137हंगरीऑस्ट्रिया2022
सिकंदर रजा15133*जिम्बाब्वेगाम्बिया2024
भानु पुनिया15134*बड़ौदासिक्किम2024

 

यह भी पढ़े- PM मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत