Krishnavataram Film: इन दिनों फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका शांत स्वभाव, मुस्कान और अभिनय बहुत पसंद आ रहा है।हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म में श्रीकृष्ण बने सिद्धार्थ गुप्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, अभी भी कई लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते।बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर प्रोड्यूसर के भाई हैं। अब ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ के बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

मशहूर प्रोड्यूसर के भाई हैं ‘कृष्णावतारम’ के सिद्धार्थ गुप्ता
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में हैं। लोग उनके अभिनय और लुक्स को खूब पसंद कर रहे हैं।लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और ‘बिग बॉस 11’ फेम विकास गुप्ता के छोटे भाई हैं। ‘बिग बॉस 11’ में विकास और शिल्पा शिंदे के बीच हुई लड़ाई भी काफी चर्चा में रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और विकास के रिश्ते पिछले कुछ सालों से अच्छे नहीं हैं। कहा जाता है कि दोनों भाइयों के बीच अनबन है और वे एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते।

हुडी बॉय इमेज से चर्चा में आए थे सिद्धार्थ गुप्ता
सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। वह पहली बार फिल्म ‘कुकू माथुर की झंड हो गई’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न’ में भी काम किया। साथ ही वह ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे शोज को होस्ट करने को लेकर भी चर्चा में रहे। हालांकि, सिद्धार्थ को सबसे ज्यादा पहचान तब मिली, जब वह सिंगर ध्वनि भानुशाली के सुपरहिट गाने Vaaste में नजर आए। इस गाने में उनका हुडी बॉय लुक काफी वायरल हुआ था। उनकी कंजी आंखें और शार्प लुक्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।
अब सिद्धार्थ ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।
Krishnavataram Film: दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर भी ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। छठे दिन फिल्म ने 1.24 करोड़ की कमाई की। खास बात यह है कि फिल्म को उस समय अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जब सिनेमाघरों में ‘भूत बंगला’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘दादी की शादी’ जैसी बड़े बजट की फिल्में भी लगी हुई हैं।
फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता के साथ संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ की सबसे खास बात इसकी कहानी है। आमतौर पर कृष्ण पर बनी फिल्मों और टीवी शोज में राधा-कृष्ण या रुक्मिणी-कृष्ण की कहानी ज्यादा दिखाई जाती है। लेकिन इस फिल्म में ‘सत्यभामा’ यानी भामा के किरदार को खास महत्व दिया गया है। अभिनेत्री संस्कृती जयाना ने राजा सत्राजित की बेटी भामा का रोल निभाया है।
Written by- Rishika Srivastva








