Home » पश्चिम बंगाल » ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर चुप्पी साधने को लेकर CM योगी ने ममता पर कसा तंज बोले- ‘पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को किया कंगाल’

‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर चुप्पी साधने को लेकर CM योगी ने ममता पर कसा तंज बोले- ‘पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को किया कंगाल’

Bengal Election

Bengal Election: पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। जब हम जय श्रीराम या हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं तो ममता दीदी डर जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई नजर आती है।

गर्व से कहो हम हिंदू है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की इस पावन धरा ने श्री चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया, जिन्होंने हरि-कीर्तन के माध्यम से “हरे राम-हरे कृष्ण” का शंखनाद किया था। इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। आज जब टीएमसी सरकार बंगाल की डेमोग्राफी को साजिश के तहत बदलने की कोशिश कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद जी का यह उद्घोष हम सबको एक नई प्रेरणा दे रहा है। यह बंगाल की धरा है, जिसने भारत के युवाओं की भुजाओं में नया जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता को जन्म दिया। सीएम योगी ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। वह बंगाल, जो कभी कला और साहित्य के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था और अपने कल-कारखानों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उस बंगाल में ममता दीदी जय श्रीराम और हर-हर महादेव का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं।

उन्हें अपनी सत्ता हिलती दिखाई देने लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में तारकेश्वर में भगवान तारकनाथ के दर्शन करके आया हूं। अगर यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार होती, तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और एक-एक व्यापारी को भी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का अवसर प्राप्त होता। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। “जय श्रीराम”, मां दुर्गा की पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। लेकिन, ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तार की दावत करवाती हैं। हिंदुओं के किसी भी प्रमुख त्योहार से पहले यहां उपद्रव शुरू हो जाता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है और सरेआम हत्याएं होती हैं। लव और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन साधे रहती है। आज इस मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर हो उठा है।

Bengal Election: लैंड जिहाद पर पूरी तरह अंकुश

टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता सड़कों पर उतर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति थी। आज उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है, कर्फ्यू समाप्त हो चुका है, दंगे समाप्त हो चुके हैं। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है। गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं दिया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश में यह साकार रूप से दिखाई दे रहा है। अगर कोई गोमाता की हत्या करेगा तो उसे भुगतना पड़ेगा। कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी देता है या किसी गरीब या व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करता है तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। आज उत्तर प्रदेश में राम नाम की गूंज है। “हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे” की गूंज है। “हर-हर महादेव” और “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” की गूंज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान देने वाला है, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत वाला है, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है? टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। पर 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों के बाद एक नया उत्साह पैदा हुआ है। टीएमसी के गुंडे अब अपना ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। 4 मई को जब परिणाम आएगा, तो वे कहीं न कहीं सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे।

डबल इंजन की भाजपा सरकार का मतलब है सुशासन। यह आपको शासन की योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है, आपके विकास की गारंटी है, बेटी की सुरक्षा की गारंटी है, व्यापारी की सुरक्षा की गारंटी है, बंगाल के नौजवानों के लिए रोजगार की गारंटी है और माताओं-बहनों के लिए स्वावलंबन की गारंटी है। हमारी विरासत से जुड़े महाकाली स्थान और बाबा तारकनाथ स्थान पर भव्य कॉरिडोर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। डबल इंजन की सरकार में “जय श्रीराम” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, “हर-हर महादेव” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद जरूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी एससी-एसटी विरोधी भी है। पहली बार भारत की कोई बेटी, जनजातीय समाज से जन्म लेने वाली कोई बहन, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान है, लेकिन जब वह बंगाल आती हैं तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं और उन्हें उचित सम्मान नहीं देतीं। आपके पास अब अवसर है। आप डरो मत, आपको भयभीत नहीं होना है। अब टीएमसी के गुंडों को जवाब देने का समय आ गया है। जिन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, जिन्होंने उद्योगों को लूटा है, जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है, अब उन्हें पता लगेगा कि लूट, घूसखोरी और गुंडागर्दी का जवाब क्या होता है। इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर हर वह व्यक्ति, जो आमार सोनार बांग्ला के पक्ष में है, आगे आए।

ये भी पढ़े… बंगाल में बोले CM योगी- ‘लोगों का उत्साह बता रहा, टेरर- माफियाराज और कटमनी की सरकार से मिलेगी मुक्ति’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments