ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Lakhimpur Kheri: शादी से लौट रही कार शारदा नहर में गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Lakhimpur Kheri: शादी से लौट रही कार शारदा नहर में गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर (सायफन) में जा गिरी। हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग शादी समारोह से लौटकर बहराइच की ओर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

घटना पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास मंगलवार रात लगभग 12–1 बजे हुई। बताया जा रहा है कि चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सीधा नहर में जा गिरी। कार का गेट लॉक होने के कारण सभी यात्री वाहन के भीतर फंसे रह गए।

Lakhimpur Kheri: स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टॉर्च की रोशनी और नाव की मदद से लोग नहर में उतरे। ग्रामीणों ने कार में रस्सी बांधकर उसे बाहर निकाला और शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहतकार्य शुरू करवाया।

5 लोगों की मौत, चालक घायल

सभी घायलों और कार में फंसे लोगों को तुरंत CHC रमिया बेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन खतरे से बाहर है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने और चालक को नींद आने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य संभावनाओं की भी जांच कर रही है।

Report By: संजय कुमार राठौर  

ये भी पढ़े… 26/11 Mumbai Attack: ‘उस काली रात को भूल नहीं पाया’ आतंकी हमले के 17 साल पूरे, चश्मदीद ‘मोहम्मद शेख’ ने जो बताया उसे जान सहम जाएंगे आप!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल