ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गरजा बाबा का बुलडोजर, आरोपी की दुकान पर हुई बड़ी कार्रवाई, अवैध ढांचा ध्वस्त

लखीमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गरजा बाबा का बुलडोजर, आरोपी की दुकान पर हुई बड़ी कार्रवाई, अवैध ढांचा ध्वस्त

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और शोहदों के खिलाफ प्रशासन का ‘बुलडोजर एक्शन’ लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया कलां क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था, आज प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ वहां पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पलिया कलां क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। इस शर्मनाक हरकत के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश था और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। आरोपी एक नाई की दुकान पर काम करता था, जिसे लेकर प्रशासन ने जांच की तो पाया कि दुकान का कुछ हिस्सा और ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। आज दोपहर तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी (JCB) मशीन के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी ने अपनी कार्रवाई शुरू की और दुकान के सामने बने टीन शेड और अवैध ढांचे को पूरी तरह से गिराकर ध्वस्त कर दिया।

Lakhimpur Kheri: अपराधियों को सख्त संदेश

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों के मन में खौफ पैदा करना और समाज में यह संदेश देना है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों को न केवल जेल की हवा खानी पड़ेगी, बल्कि उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जों और ठिकानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नाबालिग से छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील मामले में प्रशासन की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कड़े कदमों से ही अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो सके। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

Report BY: संजय कुमार 

ये भी पढ़े… अमर सेनानी सेठ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता की यादों को मिला सम्मान, औरंगाबाद-लखीमपुर रोड पर भव्य ‘स्मृति द्वार’ का अनावरण, MLC की पहल लाई रंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल