Home » उत्तर प्रदेश » KGMU में धर्मांतरण दबाव मामला, रेजिडेंट डॉक्टर रमीज सस्पेंड

KGMU में धर्मांतरण दबाव मामला, रेजिडेंट डॉक्टर रमीज सस्पेंड

Spread the love

Lucknow news: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपों में रेजिडेंट डॉक्टर रमीज को सस्पेंड कर दिया है।

Lucknow news: डॉ. रमीज ने खुद को बताया बेगुनाह

कॉलेज प्रशासन के बुलाने पर रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया। डॉ. रमीज का कहना है कि महिला डॉक्टर से उनकी दोस्ती आपसी सहमति से थी और उन्होंने किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है। कॉलेज प्रशासन ने उनसे इस संबंध में एफिडेविट देने को कहा था, लेकिन डॉ. रमीज की ओर से एफिडेविट नहीं दिया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

क्या है पूरा मामला

Lucknow news: हाल ही में लखनऊ में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया था। इस संबंध में महिला डॉक्टर के पिता ने सीएम पोर्टल और महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि KGMU में एमडी कर रही पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला रेजिडेंट डॉक्टर की जून 2025 में अपने ही विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर से दोस्ती हुई थी, जो दूसरे धर्म से था। बाद में जब महिला डॉक्टर ने शादी की बात की तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मानसिक दबाव के चलते महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। मामला सामने आने के बाद यह काफी समय तक सुर्खियों में रहा। अब KGMU प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: होटल के बंद कमरे में दम घुटने से 5 लोगों की मौत, कोयले की अंगीठी बनी वजह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments