Home » महाराष्ट्र » नासिक BPO मामला: महिला कर्मचारियों से यौन शोषण के आरोप में 6 गिरफ्तार

नासिक BPO मामला: महिला कर्मचारियों से यौन शोषण के आरोप में 6 गिरफ्तार

Spread the love

Maharashtra news: महाराष्ट्र के नासिक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आईटी कंपनी के बीपीओ सर्विस से जुड़े 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर कंपनी में काम करने वाली जूनियर महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।

महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, कुछ महिला कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शुरुआती सबूत मिलने पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Maharashtra news: धर्म परिवर्तन के दबाव के भी दावे

इस मामले में कुछ ऐसे आरोप भी सामने आए हैं, जिनमें ऑफिस के अंदर धार्मिक गतिविधियों और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी इन दावों की भी जांच कर रही है और आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Maharashtra news: मंत्री नितेश राणे का बयान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “कॉर्पोरेट जिहाद” बताते हुए कहा कि समाज को ऐसे मामलों पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 पीड़ित लड़कियों ने शिकायत की है और अन्य पीड़िताओं से भी आगे आने की अपील की है।

कंपनी और HR पर उठे सवाल

नितेश राणे ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कंपनी में इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, तो एचआर विभाग ने क्या कदम उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच जारी, सियासत गरमाई

Maharashtra news: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

 

यह भी पढे़: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments