Maharashtra Recruitment Exams: महाराष्ट्र सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए हाईलेवल टास्क फोर्स का गठन किया है। 4 सितंबर 2026 को जारी शासन निर्णय के तहत बनाई गई यह टीम राज्य के छह विभागों का दौरा कर मौजूदा भर्ती परीक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करेगी। टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में मौजूद कमियों की पहचान करने के साथ जरूरी सुधारों को लेकर सरकार को सुझाव भी देगी।
Maharashtra Recruitment Exams: अभ्यर्थियों और छात्रों से सीधे संवाद करेगी टीम-
राज्यव्यापी दौरे के दौरान टास्क फोर्स छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत करेगी। बैठकों में परीक्षा से जुड़ी समस्याओं, अभ्यर्थियों के अनुभव और सुधार को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। इसके सरकार को जमीनी स्तर पर भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी।
Maharashtra Recruitment Exams: छह विभागों में होगा दौरा-
टास्क फोर्स का दौरा अलग-अलग विभागों में निर्धारित तारीखों के अनुसार होगा। शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक:
– पुणे विभाग — 12 सितंबर 2026
स्थान: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
– छत्रपति संभाजीनगर विभाग — 21 सितंबर 2026
स्थान: स्मार्ट सिटी कार्यालय, आमखास मैदान के पास, छत्रपति संभाजीनगर
– कोंकण विभाग — 29 सितंबर 2026
स्थान: चेतना कॉलेज और मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी कार्यालय, मुंबई
गड़बड़ियों पर रोक लगाने की होगी कोशिश-
दौरे के दौरान प्राप्त सुझावों और फीडबैक का टास्क फोर्स अध्ययन करेगी। इसके आधार पर भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने और परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सरकार को सिफारिशें दी जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
अभ्यर्थी-केंद्रित व्यवस्था बनाने पर जोर-
महाराष्ट्र सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य भर्ती परीक्षा प्रणाली की मौजूदा कमियों को पहचानना और उन्हें दूर करना है। टास्क फोर्स के सुझावों के आधार पर ऐसी व्यवस्था विकसित करने की कोशिश होगी, जो सुरक्षित होने के साथ-साथ पारदर्शी और अभ्यर्थी-केंद्रित भी हो। राज्यभर में होने वाले इस संवाद के जरिए सरकार सीधे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों की समस्याएं समझने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़े- 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या नंदीग्राम से फिर मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?








