Skip to content
Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Login
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
  • राज्य-शहर
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • राजनीति
  • टेक – ऑटो
  • कड़क खुलासा
  • डिफेंस
  • More
    • स्पोर्ट्स
    • ऑटो अपडेट
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • धर्म
    • बिज़नेस
    • यूटिलिटी
    • हॉट न्यूज़
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
  • राज्य-शहर
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • राजनीति
  • टेक – ऑटो
  • कड़क खुलासा
  • डिफेंस
  • More
    • स्पोर्ट्स
    • ऑटो अपडेट
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • धर्म
    • बिज़नेस
    • यूटिलिटी
    • हॉट न्यूज़
Login
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
  • राज्य-शहर
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • राजनीति
  • टेक – ऑटो
  • कड़क खुलासा
  • डिफेंस
  • स्पोर्ट्स
  • ऑटो अपडेट
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • यूटिलिटी
  • हॉट न्यूज़
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
  • राज्य-शहर
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • राजनीति
  • टेक – ऑटो
  • कड़क खुलासा
  • डिफेंस
  • स्पोर्ट्स
  • ऑटो अपडेट
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • यूटिलिटी
  • हॉट न्यूज़
Breaking News
  • Jeera pani: वजन कम करना है तो रात की इस आदत को अपनाएं, जीरे का पानी कर सकता है कमाल

  • दतिया में कांग्रेस में घमासान, घनश्याम के आरोपों पर राजेंद्र भारती का पलटवार

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का डबल गोल्ड धमाका, हर्ष सिंह ने जूडो में जीता स्वर्ण

  • कौन हैं ऑस्ट्रेलिया को 10-0 से हराकर भारत को गोल्ड दिलाने वाले हर्ष सिंह

  • आकाश आनंद को लेकर चल रही अटकलों पर मायावती का जवाब बोलीं ‘उम्मीदवार मैं तय करूंगी’

  • PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निगरानी की अपील

Home » बिज़नेस » RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं थोप पाएंगे कोई भी फालतू प्रोडक्ट; मिस-सेलिंग पर लगाई रोक

RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं थोप पाएंगे कोई भी फालतू प्रोडक्ट; मिस-सेलिंग पर लगाई रोक

  • Picture of PRATEET CHANDAK PRATEET CHANDAK
  • June 16, 2026
  • 2:48 pm

RBI Rules : कभी होम लोन लेने गए और बैंक वाले ने साथ में बीमा भी पकड़ा दिया? या फोन का बैंकिंग ऐप खोला और लोन का पॉपअप आकर परेशान करने लगा? अगर हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 15 जून 2026 को बड़ा आदेश जारी किया है। अब बैंक ग्राहकों पर अपनी मर्जी से कोई भी फालतू प्रोडक्ट नहीं थोप पाएंगे। RBI ने जबरन बंडलिंग, गलत जानकारी देकर सामान बेचना और ऐप पर चालाकी से फंसाने वाले तरीकों पर पूरी रोक लगा दी है। यह नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। बैंकों को अपना सिस्टम ठीक करने के लिए करीब साढ़े छह महीने का वक्त दिया गया है।

RBI ने पहली बार मिस सेलिंग को साफ तौर पर परिभाषित किया है। इसके तहत चार चीजें आती हैं। पहला, ग्राहक की जरूरत देखे बिना कोई प्रोडक्ट बेच देना। दूसरा, आधी अधूरी जानकारी देकर स्कीम थमा देना। तीसरा, ग्राहक की साफ मंजूरी के बिना सर्विस चालू कर देना। चौथा, लोन देने के बदले बीमा खरीदने की शर्त रखना।

RBI ने साफ की स्थिति

अगर बैंक की गड़बड़ी साबित हो गई तो उसे ग्राहक का पूरा पैसा लौटाना होगा। साथ ही नुकसान का हर्जाना भी देना पड़ेगा। ग्राहक एग्रीमेंट मिलने के 30 दिन के अंदर शिकायत कर सकते हैं। अक्सर होम लोन देते वक्त बैंक कर्मचारी अपनी पार्टनर कंपनी का बीमा लेने का दबाव बनाते हैं। RBI ने इस जबरन बंडलिंग को बंद कर दिया है। हां, सुरक्षा के लिए बैंक लोन प्रोटेक्शन प्लान मांग सकता है। लेकिन ग्राहक वह बीमा किसी भी कंपनी से खरीदने के लिए आजाद है। बैंक अपने पार्टनर से खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

पहले से टिक बॉक्स का खेल खत्म

अभी तक ऐप या फॉर्म पर मैं सहमत हूं का बॉक्स पहले से टिक रहता था। ग्राहक अनजाने में हां कर देता था। अब डिजिटल स्क्रीन पर डिफॉल्ट में No या मैं सहमत नहीं हूं का विकल्प रहेगा। जब तक ग्राहक खुद Yes नहीं दबाएगा, कोई सर्विस शुरू नहीं होगी। बैंक को हर प्रोडक्ट के लिए अलग से मंजूरी लेनी होगी। लोन की मंजूरी को बीमा की मंजूरी नहीं माना जाएगा।कमीशन पर काम करने वाले डायरेक्ट सेलिंग एजेंट अक्सर ग्राहकों को तंग करते हैं। अब वे भी RBI की नजर में हैं। ये एजेंट सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही फोन कर पाएंगे। बिना इजाजत घर या ऑफिस नहीं आ सकते।

बैंक को अपनी वेबसाइट पर सभी एजेंटों की लिस्ट डालनी होगी। अगर एजेंट ब्रांच में बैठते हैं तो उनकी ड्रेस या आईडी कार्ड बैंक कर्मचारियों से अलग होना चाहिए। ताकि ग्राहक कन्फ्यूज न हों।

11 हथकंडों पर बैन

क्रम डार्क पैटर्न / चाल विवरण
1 झूठी जल्दबाजी “ऑफर खत्म होने वाला है” जैसा टाइमर लगाकर दबाव बनाना।
2 चुपके से चार्ज जोड़ना लोन लेते वक्त बिना बताए फ्रॉड कवर या अन्य शुल्क जोड़ देना।
3 शर्मिंदा करना ऑफर ठुकराने पर ऐसा संदेश देना कि आप सुरक्षा नहीं चाहते।
4 जबरन पेज बदलना पॉपअप बंद करने पर भी लोन पेज पर रीडायरेक्ट करना।
5 सब्सक्रिप्शन का जाल चालू करना आसान लेकिन बंद करने का विकल्प छुपा देना।
6 इंटरफेस की चालाकी फायदे वाला बटन चमकदार रखना और बंद करने का बटन छुपाना।
7 दिखाना कुछ देना कुछ कम ब्याज दिखाकर बाद में अधिक चार्ज लगाना।
8 किश्तों में कीमत छिपाना प्रोसेसिंग फीस या कुल लागत आखिरी स्टेप में दिखाना।
9 छिपा हुआ विज्ञापन बैंक अलर्ट के नाम पर लोन/ऑफर नोटिफिकेशन भेजना।
10 बार-बार तंग करना एक बार “No” कहने के बाद भी बार-बार परमिशन मांगना।
11 उलझाने वाले शब्द “अगर आप ऑफर नहीं चाहते तो बॉक्स अनचेक करें” जैसी confusing language।

वित्त मंत्री भी जता चुकी हैं नाराजगी

यह कदम अचानक नहीं उठाया गया। पिछले साल नवंबर में SBI के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जबरन बीमा बेचने से लोन महंगा हो जाता है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि भारतीय न्याय संहिता के तहत गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचना अब अपराध माना जाएगा। RBI का यह फैसला ग्राहकों को बैंक की मनमानी से बचाएगा। अब बैंकिंग ज़्यादा साफ और ईमानदार होगी।

Read More : Javed Jaffrey ने जताई चिंता, 60 सेकंड की रील भी 2x पर देखने लगे लोग; बोले- “बिगड़ रहा नई पीढ़ी का ध्यान”

Written By : Mansi Sharma

Comment
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़

Jeera pani:

Jeera pani: वजन कम करना है तो रात की इस आदत को अपनाएं, जीरे का पानी कर सकता है कमाल

Datia By Election

दतिया में कांग्रेस में घमासान, घनश्याम के आरोपों पर राजेंद्र भारती का पलटवार

Commonwealth Games 2026:

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का डबल गोल्ड धमाका, हर्ष सिंह ने जूडो में जीता स्वर्ण

CWG 2026: कौन हैं भारत को गोल्ड दिलाने वाले हर्ष सिंह?

कौन हैं ऑस्ट्रेलिया को 10-0 से हराकर भारत को गोल्ड दिलाने वाले हर्ष सिंह

Mayawati: आकाश आनंद पर मायावती बोलीं उम्मीदवार मैं तय करूंगी

आकाश आनंद को लेकर चल रही अटकलों पर मायावती का जवाब बोलीं ‘उम्मीदवार मैं तय करूंगी’

अधिक

यह भी पढ़ें

अधिक
PoK Protest:

PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निगरानी की अपील

Vande Bharat

वंदे भारत बनी जीवनरक्षक, पहली बार पहुंचाया जीवित हृदय

Maharashtra News

यवतमाल में दर्दनाक हादसा, उफनती नदी में कार बहने से मां और दो बेटियों की मौत

NEET Protest:

NEET Protest: CJP प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह पर FIR, सौरव दास के बयान से तेज हुई बहस

Welcome to Khabar India, your go-to destination for timely, reliable, and comprehensive news coverage across India and beyond. We are dedicated to bringing you the latest and most relevant updates across various spheres, including politics, entertainment, lifestyle, business, sports, and much more.

Important Links

Hindi News Today

Latest Hindi News

Breaking News Hindi

Today Hindi News

India News Hindi

UP News Hindi

Hindi Samachar

Live Hindi News

 

 

Quick Links

  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us
  • Become An Author
  • Terms & Conditions

Contact Info

For questions, comments, suggestions, feedback, or advertising inquiries, please feel free to contact us.
  • +91 9718807000
  • khabarindia.hindi@gmail.com
  • Wasme House, Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh-201301.
Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp

© 2025 – 2026 Khaa khabar India network Pvt Ltd – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राज्य-शहर
  • राष्ट्रीय
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन