Home » उत्तर प्रदेश » Makar Sankranti: सीएम योगी के साथ मकर संक्रांति, खिचड़ी भोग और दान की पवित्र परंपरा

Makar Sankranti: सीएम योगी के साथ मकर संक्रांति, खिचड़ी भोग और दान की पवित्र परंपरा

माघ मेला और मकर संक्रांति

Makar Sankranti: पूरा देश गुरुवार को मकर संक्रांति का पावन त्यौहार मना रहा है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों के घाट पर जाकर स्नान करने का बहुत महत्व होता है। साथ ही इस दिन दान भी किया जाता है।

पवित्र नदियों पर स्नान और दान का महत्व

15 जनवरी की सुबह से ही लोग पवित्र नदियों के घाटों पर स्नान और दान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है, जिसमें आज भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग खिचड़ी अथवा वस्त्रों का दान कर रहे हैं।

15 जनवरी गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखपुर मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया। साथ ही, सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं।

Makar Sankranti: भक्तों की लंबी कतार और उत्साह

प्रदेश वीडियो के माध्यम से कहा गया कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और भगवान सूर्य की आराधना के पावन पर्व ‘मकर संक्रांति’ (खिचड़ी) की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह महापर्व, जो जन-कल्याण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्कर्ष का प्रतीक है, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे — भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।

सुख, शांति और समृद्धि का पर्व

मकर संक्रांति का त्योहार गुरुवार को मनाया जा रहा है, लेकिन गोरखपुर मंदिर में भक्तों की भीड़ एक दिन पहले से ही नजर आ रही थी। देवों के देव महादेव के अवतार, महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाने के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है।