Home » Breaking News » संसद में खरगे ने मनुस्मृति पर क्या कहा? जेपी नड्डा और सुधांशु त्रिवेदी भड़क उठे

संसद में खरगे ने मनुस्मृति पर क्या कहा? जेपी नड्डा और सुधांशु त्रिवेदी भड़क उठे

Mallikarjun Kharge Statement: राज्यसभा में गुरुवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मनुस्मृति संबंधी बयान पर जोरदार हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष ने उनके आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद सभापति ने संबंधित टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की बात कही।

खरगे ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा बजट, निजीकरण और शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

Mallikarjun Kharge Statement: मनुस्मृति और आरएसएस का किया जिक्र

अपने भाषण में खरगे ने कहा कि सरकार की नीतियां मनुवादी सोच की याद दिलाती हैं। उन्होंने मनुस्मृति से जुड़े कुछ कथित उद्धरणों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में आपत्तिजनक सामग्री लाई जा रही है और शैक्षणिक संस्थानों में आरएसएस की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नड्डा ने जताई आपत्ति

खरगे के बयान पर सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में अशांति फैला सकते हैं। नड्डा ने खरगे से अपने दावों के समर्थन में मनुस्मृति की मूल प्रति या प्रमाण प्रस्तुत करने की मांग की।

Mallikarjun Kharge Statement: सभापति ने रिकॉर्ड से हटाने के दिए निर्देश

हंगामे के बीच सभापति ने खरगे से अपने दावों को प्रमाणित करने को कहा और स्पष्ट किया कि मनुस्मृति से जुड़ी विवादित टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

सुधांशु त्रिवेदी और प्रमोद तिवारी भी आमने-सामने

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विभिन्न पुस्तकों और ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए खरगे के आरोपों पर सवाल उठाए। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एक पुस्तक दिखाते हुए कहा कि जिस सामग्री का जिक्र किया जा रहा है, वह पहले से प्रकाशित है और उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सदन में इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

ये भी पढ़े…प्रशांत किशोर से SHO की तीखी बहस, बोले- ‘मेरे थाने में हमें ही धमकी?’ वीडियो वायरल