BCB ने लिया ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम कदम, लिटन दास को सौंपी कप्तानी की कमान

BCB Update:

BCB Update: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आगामी ODI वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम में बड़ा बदलाव करने का अहम फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को बांग्लादेश की वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

BCB Update: जिम्बाब्वे से हार के बाद लिया गया फैसला-

लिटन दास से पहले वनडे टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज कर रहे थे, लेकिन हाल ही में उनकी कप्तानी में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद BCB ने टीम में बदलाव करने का फैसला लिया। बोर्ड का कहना है कि ODI वर्ल्ड कप 2027 अब काफी नजदीक है, इसलिए टीम में बदलाव की सख्त जरूरत है। ऐसे में टीम को एक बेहतर कप्तान की आवश्यकता है। BCB ने आगे बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और उनके अनुभव का फायदा आगामी वर्ल्ड कप में टीम को मिल सकता है।

BCB Update: लिटन दास को मिली दो-दो फॉर्मेट की जिम्मेदारी-

वनडे टीम का कप्तान बनने से पहले लिटन दास T20 टीम की भी कप्तानी कर रहे थे और अब उन्हें वनडे टीम की भी कमान सौंप दी गई है। लिटन दास के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 104 वनडे मुकाबलों में 2869 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी की बात करें तो वह अब तक सात वनडे मैचों में टीम की अगुवाई कर चुके हैं। इन सात मैचों में 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ 2-1 से मिली ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत भी शामिल है।

शांतो करेंगे टेस्ट टीम की अगुवाई-

BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल के अनुसार, बोर्ड ने तीनों प्रारूपों (फॉर्मेट) के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के बजाय दो कप्तानों के मॉडल को अपनाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत लिटन दास व्हाइट-बॉल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट वनडे और T20 की कप्तानी करेंगे, जबकि नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे

यह भी पढ़े- हरिद्वार में 6 हजार पुलिसकर्मी, साइबर कमांडो और ड्रोन के साए में होगी काँवड़ियों की सुरक्षा

हरिद्वार में 6 हजार पुलिसकर्मी, साइबर कमांडो और ड्रोन के साए में होगी काँवड़ियों की सुरक्षा

हरिद्वार में 6 हजार पुलिसकर्मी, साइबर कमांडो और ड्रोन के साए में होगी काँवड़ियों की सुरक्षा

Kanwar Mela: सावन माह की शुरुआत के साथ उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार कांवड़ मेला शुरू हो गया है। इस बार मेले में 5 से 6 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पहली बार … Read more

राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

Anti Paper Leak Bill: राज्यसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Anti Paper Leak Bill: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा ने भी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक सदन में पेश किया। अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा … Read more

तीन राज्यों की तीन सीटों पर उपचुनाव संपन्न, बांकीपुर में सबसे कम और दतिया में सबसे ज्यादा मतदान

By Election: बांकीपुर में कम, दतिया में सबसे ज्यादा मतदान

By Election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार की बांकीपुर सीट पर सबसे कम 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का … Read more

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बवाल, भारत सीमा पर हाई अलर्ट; दो जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

Nepal Communal Violence:

Nepal Communal Violence: नेपाल के दक्षिणी हिस्से में सांप्रदायिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 26 जुलाई को सुनसरी जिले के कप्तानगंज इलाके में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद भारत के बिहार से सटी नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Nepal Communal Violence: सुनसरी और सिराहा के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू-

बिगड़ती स्थिति को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने सुनसरी और सिराहा जिलों के कई संवेदनशील इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। सिराहा में गुरुवार दोपहर 2 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू प्रभावी है। वहीं सुनसरी के इनरुवा, दुहाबी, भोक्राहा और देवानगंज समेत कई इलाकों में पहले से लागू कर्फ्यू जारी रखा गया है।

Nepal Communal Violence: कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद-

26 जुलाई को सावन के दौरान हिंदू श्रद्धालु कोशी बराज से जल लेकर कप्तानगंज चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और फिर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

हिंसा में हथियार चले, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे, बांस और लोहे की छड़ों के साथ आमने-सामने आ गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान हुई पुलिस फायरिंग में ओम प्रकाश मेहता नामक युवक की मौत हो गई।

सरकार एक्शन में, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक-

घटना के बाद नेपाल सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक में सुनसरी हिंसा और देश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सरकार ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी-

हिंसा के अन्य क्षेत्रों में फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि स्थानीय लोगों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा बलों के सहयोग से हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह सतर्क रखी गई है

यह भी पढ़े- दिल्ली में छात्रों के आंदोलन में मोदी को गाली देने वाली लड़की पर हुई FIR, हो सकती है गिरफ़्तारी

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन में मोदी को गाली देने वाली लड़की पर हुई FIR, हो सकती है गिरफ़्तारी

Delhi Protest: दिल्ली में मोदी को गाली देने वाली लड़की पर FIR

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में गाजियाबाद की अधिवक्ता स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर एक युवती के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। … Read more

CJP Protest: प्रदर्शनकारियों को दिल्ली सरकार से बड़ी राहत, आपराधिक मामलों में होगी कार्रवाई

 CJP Protest:

CJP Protest: CJP प्रोटेस्ट में शामिल प्रदर्शनकारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई नई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने इस मामले को बंद मानने का फैसला लिया है और कहा है कि भविष्य में केवल प्रदर्शन में शामिल होने के आधार पर किसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी।

CJP Protest: आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को राहत नहीं-

सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह राहत उन लोगों पर लागू नहीं होगी जिनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड या गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे मामलों में भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और लागू कानूनों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

CJP Protest: गिरफ्तार लोगों के मामलों की होगी समीक्षा-

दिल्ली सरकार के अनुसार, यदि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था या हिरासत में लिया गया था, तो उसके मामले की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में पात्र पाए जाने वाले लोगों की रिहाई की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

सरकार ने मामले को बंद माना-

सरकार ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल सामान्य प्रतिभागियों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई करने का इरादा नहीं है। प्रशासन ने पूरे मामले को बंद मानते हुए स्पष्ट किया कि केवल आपराधिक मामलों में ही कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें- NEET विरोध प्रदर्शन: निर्दोष प्रदर्शनकारियों को दिल्ली सरकार की राहत, आपराधिक मामलों में नहीं मिलेगी छूट

टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे के साथ बिताए अंतिम पल

Terminal Cancer Video:

Terminal Cancer Video: एक पिता, जिसकी सांसें अब थमने वाली हैं, फिर भी वह अपने बेटे को यह भरोसा दिलाता है कि वह हर घड़ी, हर लम्हे और हर परिस्थिति में उसके साथ रहेगा। खबर इंडिया चैनल की इस ट्विटर पोस्ट ने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पिता, जिसके पास जिंदगी के कुछ ही पल बचे हैं, उन आखिरी पलों में भी उसने अपने बेटे को टूटने नहीं दिया। वीडियो में पिता अपने बेटे से कहते नजर आ रहे हैं कि वह हमेशा उसके आसपास रहेंगे।

Terminal Cancer Video: अंगूठा दिखाकर बच्चे ने दिया पिता को भरोसा-

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पिता अपने आखिरी वक्त में बेटे को समझाते हैं, “मां की बात मानना, शरारत मत करना और अच्छे बच्चे बनना। अपनी मां और दोनों छोटी बहनों का ध्यान रखना। मेरे लिए रोना मत, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। ठीक है?”

“ठीक है” कहते हुए पिता ने बेटे को अंगूठा दिखाया, जिसके बाद बच्चे ने भी अंगूठा दिखाकर अपने पिता के भरोसे को कायम रखा

Terminal Cancer Video: यह है वो भावुक वीडियो-

ये थे पिता के आखिरी शब्द-

टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे और जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे पिता ने अपने बेटे को यह भरोसा दिलाया कि वह हर घड़ी उसके साथ रहेंगे।उस पिता के आखिरी शब्द थे—

“जब भी मुझे याद करना, मैं हमेशा तुम्हारे आसपास रहूंगा। मजबूत रहो बेटा, तुम्हारा बाप हमेशा तुम्हारे साथ है।”

यह भी पढ़े- NEET विरोध प्रदर्शन: निर्दोष प्रदर्शनकारियों को दिल्ली सरकार की राहत, आपराधिक मामलों में नहीं मिलेगी छूट

NEET विरोध प्रदर्शन: निर्दोष प्रदर्शनकारियों को दिल्ली सरकार की राहत, आपराधिक मामलों में नहीं मिलेगी छूट

Delhi Police

Delhi Police: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े छात्रों और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि … Read more

जबलपुर में महिला आरक्षक ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jabalpur News

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला आरक्षक ने एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे … Read more