Home » उत्तर प्रदेश » जमीन की पैमाइश बनी बवाल की वजह! महिला ने अधिकारियों के सामने खुद पर डीजल डालकर दी आत्मदाह की चेतावनी

जमीन की पैमाइश बनी बवाल की वजह! महिला ने अधिकारियों के सामने खुद पर डीजल डालकर दी आत्मदाह की चेतावनी

MATHURA NEWS: मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बीमा रोड पर खेत और रास्ते की पैमाइश के दौरान रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अपने ऊपर डीजल डाल लिया और आत्मदाह करने की धमकी देने लगी। इसके बाद इलाके में वहां पर अफरा – तफरी का मौहाल बना गया। वहां पर मौके मौजूद राजस्व विभाग और पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

कार्रवाई का विरोध करते हुए किया हंगामा

ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम रास्ते की पैमाइश और कथित अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान महिला ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और अपने ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगाने की चेतावनी दी। महिला की इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

MATHURA NEWS: समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महिला को समझाया और सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने उसकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला को समझाकर सुरक्षित घर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े… मुंबई में भारी बारिश से तीन मंजिला चॉल ढहा, पांच बच्चों सहित छह की मौत, सीएम ने जताया दुख