Maulana Barkatullah: यूं तो आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे, लेकिन इतिहास के पन्नों में कई बातें दबी रह जाती हैं। इसी क्रम में आज आपको बताते हैं कि इससे पहले भी दो निर्वासित सरकारें बनी थीं।1915 में बनी पहली निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली थे। आजकल उनके नाम पर बनी बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो रही है।भारत की आज़ादी के लिए लड़ने वाले और अफ़ग़ानिस्तान में पहली निर्वासित अंतरिम सरकार बनाने वाले मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली ने अमेरिका में मृत्युशय्या पर कहा था, “पूरी ज़िंदगी मैंने अपने देश की आज़ादी के लिए काम किया। मुझे ख़ुशी है कि मेरा जीवन अपने वतन की भलाई में गुज़रा।”
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए छात्रों ने द्वार पर बैठकर प्रदर्शन किया था। हालांकि, महापौर दीपचंद यादव ने बीबीसी से कहा, “यह उस सोच का नतीजा है, जो जनता के लिए काम कम करती है और नाम बदलने में ज़्यादा दिलचस्पी रखती है।”
मौलाना बरकतुल्ला का जन्मस्थल
मौलाना बरकतुल्ला का जन्म 7 जुलाई 1854 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। बचपन से ही मेधावी बरकतुल्ला ने फ़ारसी, अरबी और अंग्रेज़ी भाषाओं पर गहरी पकड़ बना ली थी। उच्च शिक्षा और आज़ादी की ललक उन्हें इंग्लैंड, अमरीका, जापान और जर्मनी जैसे देशों में ले गई, जहाँ उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का अंतर्राष्ट्रीय मंच तैयार किया।उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह प्रस्ताव सिर्फ़ इसलिए लाया गया क्योंकि बरकतुल्लाह मुसलमान थे।उनका कहना था कि यह स्थिति सिर्फ़ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी देखने को मिल रही है।
कैलिफोर्निया में हुआ निधन
जीवन भर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए भटकने वाले इस महान देशभक्त का निधन 20 सितंबर 1927 को अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में हुआ। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उन्हें इस उम्मीद में दफनाया गया कि आज़ाद भारत में उनकी अस्थियों को वापस लाया जाएगा।
स्मृति में बना विश्वविद्यालय
उनकी स्मृति और योगदान को सम्मान देने के लिए भोपाल के विश्वविद्यालय का नाम बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय (Barkatullah University) रखा गया है। मौलाना बरकतुल्ला का जीवन यह साबित करता है कि भारत की आज़ादी का संग्राम केवल देश की सीमाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लड़ा गया एक महान संघर्ष था।
Written by: Anushka
यह भी पढ़े- दिल्ली से 2 घंटे दूर है 500 साल पुराना शाही किला, जहां पहाड़ ही बन गया था महल








