Home » राजनीति » खून-पसीने की मेहनत से मकान बनाने का देखा था सपना, MCD की कार्रवाई से चूर हुआ सपना

खून-पसीने की मेहनत से मकान बनाने का देखा था सपना, MCD की कार्रवाई से चूर हुआ सपना

MCD Demolition Action:

MCD Demolition Action: घर बनाने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने को हकीकत में तब्दील कुछ चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। घर इंसान के लिए सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर पर कार्रवाई हो जाए, तो इंसान अंदर से पूरी तरह टूट जाता है। ठीक ऐसा ही मामला दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले केशव कुमार गुप्ता का सामने आया है। सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद दिल्ली में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकों में MCD की ओर से ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की गई। 10 सितंबर को भी लक्ष्मी नगर में MCD की कार्रवाई जारी रही।

MCD Demolition Action: कौन हैं केशव कुमार गुप्ता-

दिल्ली के रहने वाले केशव कुमार गुप्ता ने अपने मकान को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके मुताबिक, वह वर्ष 2007 से नौकरी कर रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई से उन्होंने अपने घर का सपना पूरा किया था। केशव कुमार गुप्ता का दावा है कि अपने सपने के घर को बनाने के लिए उन्होंने बैंक से करीब 70 लाख रुपये का लोन लिया था। इस घटना के बारे में बताते वक्त केशव कुमार गुप्ता भावुक हो गए। उनका दावा है कि MCD की ओर से उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि जब MCD की टीम उनके मकान पर कार्रवाई करने पहुंची, तब वह घर पर ही मौजूद थे।

हालांकि, MCD की ओर से दिल्ली में अनधिकृत निर्माण, खतरनाक इमारतों और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए केशव कुमार के मकान की वैधता को लेकर अंतिम स्थिति MCD के आधिकारिक रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों से ही स्पष्ट हो सकती है।

MCD Demolition Action: केशव कुमार गुप्ता का वीडियो-

 केशव कुमार गुप्ता का आरोप- “पैसा खिलाने वाले मालिकों के मकानों को राहत”-

खबर पंच YouTube चैनल के माध्यम से केशव कुमार गुप्ता ने अपनी स्थिति साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि लक्ष्मी नगर में कई अन्य मकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उनके मकान पर MCD ने कार्रवाई की।

केशव कुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा, “आज की तारीख में लक्ष्मी नगर में 100 से 150 मकान बन रहे होंगे। सबसे उगाही होती है। ये लोग पैसे खाते हैं। मैंने उन्हें पैसे नहीं खिलाए। यह उनका पूरा नेक्सस है कि जो पैसे नहीं देगा, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उनके खिलाफ ऑर्डर जारी होगा। यह MCD की साजिश है।”

उन्होंने आगे दावा किया, “मैं आपको बताता हूं कि गली नंबर 9 के मकान के मालिक ने फर्जी दस्तावेज जमा कराए रखे हैं। जो आधार उसने डाला है, वह फर्जी है। उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। यह इनका पूरा नेक्सस है, जो नया मकान बना रहा है या रिनोवेशन कर रहा है, उनसे पैसे खींचने का। मेरे खिलाफ उन्होंने फर्जी कंप्लेंट करवाई है।”

केशव कुमार गुप्ता द्वारा लगाए गए रिश्वत, फर्जी दस्तावेज और MCD के कथित नेक्सस से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन दावों को उनके आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए

यह भी पढ़े- IND vs AFG: ईशान किशन के पास एमएस धोनी को पछाड़ने का मौका, 10 रन बनाते ही निकल जाएंगे आगे