Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » एमसीयू में डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन

एमसीयू में डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन

एमसीयू में डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक का विमोचन

Media Literacy Book: भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू), भोपाल में आयोजित एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के दौरान जनसंचार विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शोध क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी, आईआईआईटी भोपाल के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ श्री बालेंदु शर्मा दाधीच, कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला, जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव तथा पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. आरती सारंग की उपस्थिति में हुआ।

मीडिया साक्षरता पर केंद्रित है पुस्तक

डॉ. प्रदीप डहेरिया पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी यह पुस्तक मुख्य रूप से जनसंचार माध्यमों, युवाओं और मीडिया साक्षरता पर आधारित है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में मीडिया साक्षरता को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, पुस्तक में सरल भाषा और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया है कि समाज और आम लोगों के लिए मीडिया साक्षरता क्यों जरूरी है।इस पुस्तक में प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया, इंटरनेट और सोशल मीडिया सहित जनसंचार के सभी प्रमुख माध्यमों के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है।

कुलगुरु ने लिखी पुस्तक की भूमिका

पुस्तक की भूमिका देश के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने लिखी है।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

ये भी पढ़ें…Vikram-1 की सफल उड़ान के बाद Skyroot का बड़ा ऐलान, अब नियमित कमर्शियल स्पेस लॉन्च की तैयारी