Home » Breaking News » NEET PG परीक्षा केंद्र चयन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठी जोरदार मांग

NEET PG परीक्षा केंद्र चयन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठी जोरदार मांग

MP NEWS: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर नीट पीजी-2026 परीक्षा के लिए शहर-आधारित परीक्षा केंद्र चयन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रणाली मेडिकल अभ्यर्थियों पर अनावश्यक आर्थिक और मानसिक बोझ डाल रही है।

नई व्यवस्था पर जताई आपत्ति

पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने पहले लागू शहर-आधारित परीक्षा केंद्र चयन व्यवस्था समाप्त कर केवल तीन राज्यों का विकल्प देने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। उनके अनुसार, पहले अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर चुनने का अवसर मिलता था।

MP NEWS: बढ़ेगी दूरी, खर्च और तनाव

उन्होंने आशंका जताई कि नई व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित हो सकते हैं। इससे यात्रा और ठहरने का खर्च बढ़ेगा, साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

छात्र हित में पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि एनबीईएमएस को निर्देश देकर शहर-आधारित परीक्षा केंद्र चयन की पूर्व व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुविधाजनक और छात्र हितैषी परीक्षा व्यवस्था मिल सके।

ये भी पढ़े… जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, राजौरी में बाढ़ से हालात बिगड़े; पुंछ में 4 की मौत, कई लोग लापता