Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड, वीडियो बना SI पर लगाया 50 हजार मांगने का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है मामला

इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड, वीडियो बना SI पर लगाया 50 हजार मांगने का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है मामला

इंदौर में टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने फांसी लगाकर जान दे दी
Spread the love

MP News: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर मारपीट और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद संबंधित सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।  मृतक की पहचान अभिषेक पाटिल के रूप में हुई है, जो पलाश परिसर में किराए के फ्लैट में रहता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात उसकी टैक्सी का एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे वाहन सहित थाने ले गई थी।

पहले पढ़े मामला… 

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अभिषेक की टैक्सी का एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे वाहन सहित थाने ले गई। आरोप है कि राजेंद्र नगर थाने में तैनात SI मनोहर पाल ने गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की गई और जेल भेजने की धमकी दी गई। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अभिषेक ने कहा कि दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी। उसने बताया कि आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी टैक्सी पीछे से टकरा गई। कार चालक ने 25 हजार रुपए की मांग की थी, जिस पर अभिषेक ने मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन मामले में पुलिस बुला ली गई।

वीडियो में अभिषेक ने यह भी कहा कि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और टीआई का व्यवहार ठीक था, लेकिन SI मनोहर पाल ने उसके साथ बदसलूकी की। उसने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी गई, क्योंकि उसका ड्राइवर SI का परिचित था। अभिषेक ने यह भी कहा कि थाने की सीसीटीवी फुटेज की जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। घटना के बाद देर रात अभिषेक घर लौटा और वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

MP News: SI मनोहर पाल सस्पेंड

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया है। एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रुपए मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही यह भी बताया कि मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके घर से नशे का सामान भी बरामद हुआ है। अभिषेक के परिवार में उसके पिता और दो बड़े भाई हैं। पिता स्क्रैप का काम करते हैं, जबकि दोनों भाई रैपिडो चलाते हैं। अभिषेक ने कुछ समय पहले ही अलग रहना शुरू किया था और पलाश परिसर में किराए पर फ्लैट लिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सच्चाई सामने लाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े… वसूली के पैसे को लेकर बीच सड़क मारपीट करते 2 होमगार्ड, वीडियो सामने आते ही ड्यूटी से हटाए गए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments