MP NEWS : छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
योजना के तहत मिले 50 हजार
MP NEWS : इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ‘मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना’ के अंतर्गत ‘बालिका विज्ञान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वैष्णवी को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैष्णवी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश की जनजातीय बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” उन्होंने वैष्णवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
वैष्णवी सरियाम को प्रथम स्थान
MP NEWS : मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग द्वारा यह सम्मान प्रदेश की उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने विज्ञान संकाय के विषयों – भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान और गणित – में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों। राज्य स्तरीय चयन समिति ने अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र के सत्यापन के बाद वैष्णवी सरियाम को प्रथम स्थान के साथ सम्मानित किया।
सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता
MP NEWS : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) की छात्रा वैष्णवी सरियाम के पिता श्री विनोद सरियाम किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं और सिलाई का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह सफलता हासिल की।
उन्होंने 300 में से 284 अंक अर्जित कर विज्ञान संकाय में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में वह घर पर रहकर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं।
MP NEWS : छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने भी वैष्णवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़े …. Kranti Goud: वर्ल्ड चैंपियन क्रांति गौड़ को MP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये, मोहन यादव बोले- ‘क्रांति ने क्रांति कर दी







