Home » मध्य प्रदेश » विश्व महिला दिवस: उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित, साझा किया प्रेरक संदेश

विश्व महिला दिवस: उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित, साझा किया प्रेरक संदेश

Mp News: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय पीएम श्री आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा के सभागार में आयोजित समारोह में महिलाओं का सम्मान किया। यह कार्यक्रम विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

वैदिक काल से नारियों का महत्व

उप मुख्यमंत्री ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि वैदिक काल से ही नारियों को परिवार और समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। उन्होंने कहा, “वैदिक ग्रंथों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। नारियों को आदर और सम्मान देने से देव प्रसन्न होते हैं और सभी कठिनाइयाँ दूर होती हैं।”

Mp News: महिलाओं के सशक्तिकरण में सरकार के प्रयास

डॉ. शुक्ल ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत और नगरीय निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्त पोषण को महिला सशक्तिकरण के सफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और समाज में मान-सम्मान दिलाया है।

महिलाओं का सम्मान और कन्या पूजन

उप मुख्यमंत्री ने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत उन्होंने कन्या पूजन से की और कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सम्मानित महिलाओं में शामिल थीं: उप मुख्यमंत्री ने संयुक्त आयुक्त  दिव्या त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कंपनी प्रमा पाण्डेय, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा,  ममता नरेन्द्र सिंह, लोक गायिका मणिमाला सिंह, तुलसा दुबे, डॉ. केशकली तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा तिवारी और कई अन्य उत्कृष्ट महिलाएं हुई.

Mp News: समारोह में मौजूद गणमान्य लोग

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रीवा संगीता यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आर.एन. तिवारी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास  शशिश्याम उइके, कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह का संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।

आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।

हमारे देश की परंपरा में महिलाओं को सदैव सम्मान और महत्वपूर्ण स्थान मिला है।

सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों… pic.twitter.com/MONdXhkxbB

— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) March 8, 2026

ये भी पढ़े… सम्राट विक्रमादित्य की परंपरा जीवित, रंगपंचमी में डॉ. यादव की भागीदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments