Murshidabad: आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल से नवनिर्वाचित विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके पद से हटने से इनकार करने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को ‘बदतमीज औरत’ बताया, जिसमें ‘तमीज की कोई समझ नहीं’ है।
मुर्शिदाबाद की रेजीनगर विधानसभा सीट से अपनी जीत के बाद कबीर ने वहां एक विजय जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए और उनकी जीत का जश्न मनाया। रेजीनगर सीट के अलावा, उन्होंने नौदा सीट से भी जीत हासिल की।

कबीर ने उड़ाया मजाक
सभा को संबोधित करते हुए और आईएएनएस से बात करते हुए कबीर ने कहा कि उन्हें कोई शर्म नहीं है, तमीज की कोई समझ नहीं है। वह एक बदतमीज औरत हैं। इसीलिए, चुनाव हारने के बाद उन्होंने कहा कि वह हार स्वीकार नहीं करेंगी।
उन्होंने कहा कि जब शपथ ग्रहण समारोह होगा, तो कुर्सी अपने आप नए मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। अगर वह इसे स्वीकार नहीं करती हैं, तो राज्यपाल को उन्हें बाहर निकालना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जब शपथ ग्रहण समारोह होगा, तो कुर्सी अपने आप नए मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। अगर वह इसे स्वीकार नहीं करती हैं, तो राज्यपाल को उन्हें बाहर निकालना पड़ेगा।
कबीर ने तृणमूल प्रमुख का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ममता बनर्जी को अब आध्यात्मिक कार्यों की ओर मुड़ना चाहिए। ममता बनर्जी को अब न्यू दीघा में बनाए गए मंदिर में जाना चाहिए और वहां हरि नाम का जाप करना चाहिए।
ज्ञानेश कुमार को दी बधाई
कबीर ने चुनाव के संचालन को लेकर लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया और शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि कोई ईसीआई पर दोष क्यों लगाए? ईसीआई ने इतनी शांतिपूर्ण वोटिंग कराई है। मैं मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को बधाई देता हूं। पहले चुनाव कई चरणों में होते थे, इसलिए इस प्रक्रिया के दौरान कई लोग मारे जाते थे और घायल होते थे। लेकिन, इस बार चुनाव शांतिपूर्ण रहे और कोई समस्या नहीं हुई।

जन भावना टीएमसी के खिलाफ
कबीर ने अपने जुलूस में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विशाल जनसमूह तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जनता की भावना को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा इसलिए है क्योंकि इस राज्य में टीएमसी का सफाया हो चुका है। वही टीएमसी जिसने लोगों पर जुल्म ढाए, उन्हें लूटा भी। आज, राज्य में टीएमसी खत्म हो चुकी है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग मेरे साथ जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
ये भी पढ़ें…पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण