Nagabandham : अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का नेट और 3.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन इसके विजुअल्स और वीएफएक्स ने लोगों का ध्यान खींचा है।

फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं, एक्शन और फैंटेसी का मेल है। इसकी कहानी रहस्यमयी ‘ब्रह्म कमलम’ की तलाश पर आधारित है। फिल्म में विराट कर्ण ने ‘रुद्र’ का किरदार निभाया है, जबकि ऋषभ साहनी ‘अब्दाली’ की भूमिका में हैं। अब्दाली उस पवित्र फूल को हासिल कर अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहता है, जिसके बाद दोनों के बीच रोमांचक टकराव देखने को मिलता है।
Nagabandham
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन देशभर में 3,202 शोज के जरिए यह कमाई की। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 22 फीसदी रही।कमाई के मामले में तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा। इस वर्जन ने 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं हिंदी वर्जन ने 20 लाख रुपये, तमिल ने 10 लाख रुपये, मलयालम ने 3 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
विजुअल्स की हो रही तारीफ
अगर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो तेलुगु वर्जन को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरे दिन इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 24.87 फीसदी रही। सुबह के मुकाबले शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ी और नाइट शोज में 31.92 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो पूरे दिन में सबसे ज्यादा रही। वहीं हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 12.53 फीसदी, तमिल की 10.90 फीसदी, कन्नड़ की 17.38 फीसदी और मलयालम वर्जन की 4.30 फीसदी रही।
फिल्म में विराट कर्ण के अलावा नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। पहले दिन के कलेक्शन ने फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत जरूर दिलाई है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर दर्शकों का साथ इसे कितना आगे ले जाता है।
Read More : Mandi Accident: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टैंकर ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
Written By : Kanishka







