Home » उत्तराखंड » नैनीताल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 25 घायल

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 25 घायल

नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में कालाढुंगी रोड पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।

मेरठ लौटते समय हुआ बड़ा हादसा

यह पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ताला फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला था। अनीस अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ तीन से चार दिन पहले नैनीताल घूमने आया था। बुधवार को सभी लोग वापसी कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते के एक मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर सीधे खाई में गिर गई।

Nainital Road Accident: नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी
नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी

Nainital Road Accident: मौके पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी 25 घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों की विशेष टीम को अलर्ट पर रखा गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

कुल 29 लोग थे सवार, मेरठ के रहने वाले सभी यात्री

पुलिस के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कुल 29 लोग सवार थे, जो सभी मेरठ जिले के निवासी हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।घायलों के नाम इस प्रकार हैं सुहेमा, तस्वीब्या, माहिरा, सोफिया, सना, आशिक, साद, आयशा, अनीशा, शाकिर, फरत, नफीस अहमद, रशीद अहमद, लाइबा, उल्बिया, मोनिश, रेशमा, रुकसाना सहित कई अन्य लोग। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिए गए हैं।

नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी
नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी

मेरठ में मातम, अस्पतालों में परिजनों की भीड़

जैसे ही हादसे की खबर मेरठ पहुंची, ताला फैक्ट्री क्षेत्र में मातम छा गया। परिजन तुरंत हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। अस्पतालों के बाहर परिजनों की भारी भीड़ जमा है, जहां सभी अपने घायल रिश्तेदारों के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और घायलों के इलाज पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े….पीलीभीत में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी, वीडियो वायरल होने के बाद खुला पूरा मामला, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार