Home » राष्ट्रीय » पेपर लीक से टूटा युवाओं का भरोसा! NEET विवाद पर गरजे राहुल गांधी, कहा- शिक्षा व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

पेपर लीक से टूटा युवाओं का भरोसा! NEET विवाद पर गरजे राहुल गांधी, कहा- शिक्षा व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

NEET UG Paper Leak: नीट- यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत, सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने पेपर लीक मामले को केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के खिलाफ “अपराध” बताया।

राहुल गांधी बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हुआ अपराध

राहुल गांधी ने कहा कि देशभर के करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी। कई परिवारों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक परेशानियां झेलीं। किसी पिता ने कर्ज लिया तो किसी मां ने अपने गहने बेचकर कोचिंग और पढ़ाई का खर्च उठाया। लेकिन परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट व्यवस्था, पेपर लीक और सरकारी लापरवाही ने छात्रों की मेहनत को बर्बाद कर दिया।

NEET UG Paper Leak: देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे

कांग्रेस सांसद ने पेपर माफिया पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार दोषी बच निकलते हैं, जबकि ईमानदार और मेहनती छात्रों को इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। राहुल गांधी ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे युवाओं का सिस्टम पर भरोसा लगातार कमजोर होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने से छात्रों पर मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ बढ़ेगा। लाखों छात्रों को फिर से तैयारी करनी पड़ेगी, जिसका असर उनके समय, पैसे और मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर मेहनत की बजाय पैसे और पहुंच से भविष्य तय होगा, तो शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य क्या रह जाएगा।

NEET UG Paper Leak: “अमृतकाल” युवाओं के लिए “विषकाल” बनता जा रहा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का तथाकथित “अमृतकाल” युवाओं के लिए “विषकाल” बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़े… यूपी पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन! वसूली के आरोप में दारोगा सहित 12 पुलिसकर्मी हटाए गए, सिपाही के वीडियो से मचा बवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments