New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाने के बजाय उन्होंने (केंद्र) सोनम वांगचुक को उनके प्रोटेस्ट की जगह से हटा दिया। यह बहुत निंदनीय काम है, जिसकी जनता सही समय पर सजा देगी।
जनता सही समय पर सजा देगी
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाने के बजाय उन्होंने (केंद्र) सोनम वांगचुक को उनके प्रोटेस्ट की जगह से हटा दिया। सरकार को दया और इंसानियत दिखानी चाहिए थी, लेकिन असली फासीवादी तरीके से उन्होंने एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को तोड़ना चुना, क्योंकि उन पर जनता का दबाव बढ़ रहा था। यह बहुत निंदनीय काम है, जिसकी जनता सही समय पर सजा देगी।”
New Delhi: शिक्षा मंत्री को हटाया जाए
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष अपना प्रदर्शन पूरे जोर-शोर से जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटा दिया जाए।
New Delhi: संवैधानिक अधिकार पर हमला
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सरकार पर हमला बोला। खेड़ा ने पोस्ट किया, “हमारा संविधान हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का बुनियादी अधिकार देता है। लेकिन आज गृह मंत्रालय का रवैया देखकर लगता है कि उसने इसी संवैधानिक अधिकार को अपना निशाना बना लिया है।”
New Delhi: नए पुलिस कमिश्नर की बर्बर कार्रवाई








