Home » राष्ट्रीय » New Delhi: सही ढंग से हो रही राम मंदिर चढ़ावे की जांच, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं-सख्त कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री और सरकार

New Delhi: सही ढंग से हो रही राम मंदिर चढ़ावे की जांच, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं-सख्त कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री और सरकार

New Delhi: सही ढंग से हो रही राम मंदिर चढ़ावे की जांच, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं-सख्त कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री और सरकार

New Delhi: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से चोट पहुंची है, लेकिन जिस तरह से लोग पकड़े जा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि जांच सही ढंग से हो रही है।

राम भक्त चिंता न करें

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “मुझे लगता है कि सभी श्रद्धालु और राम भक्त आहत हैं। हम लोगों ने आंदोलन में दिन-रात जितना हो सका, सेवा की है। हमने दिन-रात की परवाह नहीं की। इस प्रकरण से चोट पहुंची है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जिन्होंने गलत काम किया है, उनके खिलाफ मुख्यमंत्री और सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।”

New Delhi:  जांच सही ढंग से हो रही है

जांच को लेकर उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि जब प्रकरण का खुलासा हुआ तो तत्काल कार्रवाई हुई और 8-9 लोग गिरफ्तार किए गए। अभी जांच चल रही है और सभी को सहयोग करना चाहिए।”
चंपत राय के इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग पकड़े जा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि जांच सही ढंग से हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट ने भी लोगों पर भरोसा किया और भरोसा तोड़ने वाले वे लोग थे, जो वहां कार्य में जुटे थे।

New Delhi:  जांच में सहयोग करना चाहिए

साध्वी निरंजन ज्योति ने आगे कहा, “मैं स्वयं स्तब्ध हूं कि यह क्या हुआ है। मंदिर के लिए 500 साल का संघर्ष था, लेकिन यह प्रकरण एक-दो साल में ही देखने को मिला है। यह बिल्कुल सही नहीं है।”

राम मंदिर दान प्रकरण पर अखिलेश यादव की टिप्पणियों को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “राजनीतिक पार्टियां मुद्दों को अपने एंगल से देखती हैं। मुझे लगता है कि जांच के समय सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। अगर बात उठाई जाती है तो यह मांग होनी चाहिए कि और अधिक प्रभावशाली जांच हो। इसलिए जांच के दौरान अधिक टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है।”