New Delhi: भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक भावनात्मक पत्र लिखते हुए उन्हें अपना “मित्र, बड़ा भाई और मार्गदर्शक” बताया।
राजनीति में नया अध्याय लिखा
New Delhi: प्रेरक मार्गदर्शक
2014 में हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी से पहली बार उनके शपथ ग्रहण समारोह में मिला था। पहली ही मुलाकात में उनकी आत्मीयता और सादगी ने मुझे प्रभावित किया था। बाद में यह औपचारिक परिचय गहरी मित्रता में बदल गया।”
उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुना था। तोबगे के अनुसार यह निर्णय दोनों देशों के विशेष संबंधों और भूटान के प्रति मोदी के स्नेह का स्पष्ट संदेश था।
New Delhi: दूरदर्शी नेतृत्व
तोबगे ने पीएम मोदी के सादे जीवन का जिक्र करते हुए आगे लिखा, “व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी हमेशा मेरे परिवार और बच्चों का हालचाल पूछते हैं तथा स्वास्थ्य, योग और संतुलित जीवनशैली को लेकर अपने अनुभव भी साझा करते हैं। यही मानवीय गुण हमारी मित्रता को और मजबूत बनाते हैं।”
New Delhi: अच्छे मित्र
द्विपक्षीय संबंधों को उन्होंने विश्वास, सम्मान और सहयोग पर आधारित बताया। दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह मित्रता और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों की साझेदारी भविष्य में भी शांति, समृद्धि और साझा विकास के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
ये भी पढ़ें..PM मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर CM भूपेंद्र पटेल ने पत्र लिखकर दी बधाई








