ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » आधी रात का भोजन: मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग का चुपचाप बढ़ता खतरा

आधी रात का भोजन: मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग का चुपचाप बढ़ता खतरा

आधी रात में खाने की आदत से मोटापा, नींद खराब और पाचन समस्याएं बढ़ती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और सही समय पर खाना खाने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
रात में खाने की आदतों से बचें

Night Eating Habits: बहुत से लोग आधी रात में भूख लगने पर कुछ न कुछ खाने की आदत रखते हैं। हालांकि ऐसा करना पेट तो भर देता है, लेकिन यह सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। यह आदत मोटापा बढ़ाने के साथ नींद और पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है।

रात में खाने की आदतों से बचें
रात में खाने की आदतों से बचें

नींद पर असर डालती आदत

नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को सलाह दी है कि रात में सोने से पहले कुछ भी खाने से बचें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि देर रात या सोने से ठीक पहले खाना या स्नैकिंग करना शरीर के लिए हानिकारक है। रात में शरीर को आराम और रिकवरी की जरूरत होती है, न कि अतिरिक्त कैलोरी।

Night Eating Habits: रात में खाने की आदतों से बचें
रात में खाने की आदतों से बचें

जब हम सोने के समय के पास खाते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। खाना ठीक से पच नहीं पाता और कैलोरी के रूप में शरीर में जमा हो जाती है। इससे वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापा, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

Night Eating Habits: हेल्दी लाइफस्टाइल से रोकें मोटापा

देर रात स्नैकिंग सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती, बल्कि नींद को भी प्रभावित करती है। भारी या मीठा खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स, अपच और नींद में खलल पड़ता है। नींद पूरी न होने पर थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर इम्यूनिटी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक यह आदत डिप्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्योता दे सकती है।

रात में खाने की आदतों से बचें
रात में खाने की आदतों से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह:

  • रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं।

  • रात 8-9 बजे के बाद कुछ भी खाने से बचें। खासकर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट, आइसक्रीम या तला-भुना खाना।

  • अगर बहुत भूख लगे तो हल्का विकल्प जैसे एक गिलास दूध लें।

  • दिन में संतुलित और पौष्टिक भोजन करें, ताकि रात में भूख कम लगे।

  • नियमित व्यायाम और समय पर सोने की आदत डालें।

वजन और स्वास्थ्य को नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मोटापे को आसानी से रोका जा सकता है। देर रात भोजन की आदत छोड़ने से पाचन सुधारता है, नींद गहरी होती है और शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल