Home » बिहार » PM मोदी की अपील के बीच निशांत कुमार का 13 गाड़ियों वाला काफिला चर्चा में, वीडियो वायरल

PM मोदी की अपील के बीच निशांत कुमार का 13 गाड़ियों वाला काफिला चर्चा में, वीडियो वायरल

Nishant kumar convoy: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह 13 गाड़ियों के काफिले के साथ नालंदा पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपील से जोड़कर देख रहे हैं।

मां की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे नालंदा

दरअसल, गुरुवार को नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर नीतीश कुमार ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और कुछ देर बाद वापस लौट गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करीब एक घंटे तक वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय अधिकारियों से भी मुलाकात की।

Nishant kumar convoy: काफिले में एंबुलेंस समेत 13 गाड़ियां शामिल

वायरल वीडियो में निशांत कुमार का लंबा काफिला साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि काफिले में एंबुलेंस समेत कुल 13 गाड़ियां शामिल थीं। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जिसके बाद उनके सुरक्षा काफिले में बढ़ोतरी हुई है।

पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ी चर्चा

Nishant kumar convoy: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत और फिजूलखर्ची रोकने को लेकर नेताओं और अधिकारियों से कम से कम वाहनों के इस्तेमाल की अपील की थी। इसके बाद कई राज्यों में मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी अपने काफिले को छोटा करते नजर आए। खुद पीएम मोदी भी हाल के एक दौरे में बेहद छोटे काफिले के साथ दिखाई दिए थे। ऐसे में निशांत कुमार का 13 गाड़ियों के साथ नजर आना अब राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस का मुद्दा बन गया है। विपक्षी दलों के समर्थक भी इस वीडियो को शेयर कर सवाल उठा रहे हैं, जबकि जेडीयू समर्थकों का कहना है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अतिरिक्त वाहन शामिल किए गए थे।

 

 

ये भी पढ़ें: शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments