Home » बिहार » हिजाब पर हाथ, सियासत में बवाल: शर्मनाक, गरिमा पर सीधा हमला-इकरा हसन

हिजाब पर हाथ, सियासत में बवाल: शर्मनाक, गरिमा पर सीधा हमला-इकरा हसन

महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर विपक्ष का हंगामा

Nitish Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते है लेकिन हाल ही उनकी एक हरकत से विवाद में घिर गए हैं। आपको बता दें, यह पूरा मामला तब हुआ तब वे एक एक कार्यक्रम के हिस्सा लेने पहुंचे जहां नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश करते हुए नजर आए। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Nitish Hijab Controversy: विपक्ष का तीखा हमला, इस्तीफे की मांग तेज

इस मामले को लेकर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। अब विपक्षी दल इसे मुस्लिम महिलाओं का अपमान बता रहे हैं और मुख्यमंत्री से इस्तीफे देने की मांग भी कर रहे हैं। यह पूरी घटना उस समय हुई, जब पटना में 1283 आयुष चिकित्सकों को नीतीश कुमार के हाथों से नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। वीडियो में दिखता है कि नीतीश कुमार ने पहले महिला डॉक्टर नुसरत को नियुक्ति पत्र दिया, जिसके पश्चात उनके हिजाब की ओर इशारा करते हुए उसे नीचे करने का प्रयास किया। वीडियो में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री को ऐसा करने से रोकते हुए भी नजर आए, जबकि पास में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और कुछ अधिकारी हंसते दिखे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया उसके बाद से ही राज्य में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

महिला डॉक्टर नुसरत के हिजाब से जुड़ा वीडियो वायरल

इस मामले पर सपा सांसद इकरा हसन ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ”शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”

RJD ने उठाए मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल

इस घटना के बाद आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भी मुख्यमंत्री को घेरा गया है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति और राजनीतिक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?” इस वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार हंगामा बढ़ता जा रहा है।