कागज के नोटों के ऊपर चिपका देते थे असली नोट
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली 2 कागज की गड्डियां बरामद कीं। इन गड्डियों में ऊपर और नीचे केवल 500 रुपये के एक-एक असली नोट लगे हुए थे, जबकि अंदर पूरी गड्डी कागज की थी। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
Noida: इस तरह देते थे लोगों को झांसा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह खासतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जो जल्दी पैसे कमाने के लालच में आ जाते थे। इस तरह की ठगी में पीड़ित को पहले विश्वास में लिया जाता है और फिर कुछ ही मिनटों में उसके साथ धोखाधड़ी कर दी जाती है।
इस मामले में थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।








