Home » odisha » दंड यात्रा की तैयारी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

दंड यात्रा की तैयारी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

ओडिशा में बड़ा हादसा
Spread the love

Odisha Accident:   के ढेंकानाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार शाम हिंदोल क्षेत्र के बालिमी थाना के तहत आने वाले पाताला गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। पारंपरिक ‘दंड यात्रा’ की तैयारियों के दौरान करंट लगने से तीन युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टेंट लगाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सुधाकर साहू, पिंटू साहू और मिलन महालिक नाम के युवक गांव में होने वाली दंड यात्रा में भाग ले रहे थे। इसी कार्यक्रम के लिए वे टेंट लगाने का काम कर रहे थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे टेंट खड़ा कर रहे थे।

बिजली के तार के संपर्क में आया लोहे का पाइप

बताया जा रहा है कि टेंट लगाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जैसे ही पाइप ने तार को छुआ, उसमें तेज करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

Odisha Accident: डांस कार्यक्रम की चल रही थी तैयारी

यह घटना शाम करीब 8 बजे की है। उस समय गांव में डांस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं और माहौल खुशी का था, लेकिन कुछ ही पलों में यह खुशी गहरे दुख में बदल गई।

दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

इस हादसे में प्रफुल्ल साहू और निर्मल साहू भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अंगुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, लापरवाही पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और क्या सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं।

गांव में पसरा मातम, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर तरफ मातम पसरा हुआ है और लोग गहरे सदमे में हैं। अस्पताल में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर दुख और चिंता बनी हुई है।

ये भी पढ़े… मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 31 घायल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments