Home » स्पोर्ट्स » एशियन यूथ पैरा गेम्स मे दो स्वर्ण पदक जीते भारत के अब्दुल कादिर इंदौरी

एशियन यूथ पैरा गेम्स मे दो स्वर्ण पदक जीते भारत के अब्दुल कादिर इंदौरी

भारत के युवा पैरा एथलीटों की धमाकेदार शुरुआत

Para Games: एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में भारत के अब्दुल कादिर इंदौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट्स में दो गोल्ड मेडल जीते। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने अब्दुल कादिर इंदौरी की सफलता पर बधाई देते हुए अपने आधिकारिक (X) अकाउंट पर लिखा, “भारत के लिए सुनहरा अवसर। एक शानदार उपलब्धि जो उनके धैर्य, अनुशासन और भारत के युवा पैरा एथलीट्स की बढ़ती ताकत को दिखाती है। बधाई हो, अब्दुल।”

Para Games: भारत के युवा पैरा एथलीटों की धमाकेदार शुरुआत
भारत के युवा पैरा एथलीटों की धमाकेदार शुरुआत

भारत के बड़े दलों की मजबूत स्थिति

इवेंट में उज्बेकिस्तान ने 124 सदस्यों वाला अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। ईरान ने 195, थाईलैंड ने 122, और भारत ने 122 सदस्यों का दल भेजा है। मेजबान यूएई के 55 एथलीट दिखाएंगे कि देश में पैरा-स्पोर्ट कैसे विकसित हुआ और एशियन पैरालंपिक कमेटी तथा दुबई क्लब फॉर पीपल ऑफ डिटरमिनेशन जैसे संगठन इस इलाके में समावेश को बढ़ावा देने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

Para Games: दुबई बना पैरा-स्पोर्ट का प्रमुख हब

दुबई 2017 के बाद दूसरी बार इस इवेंट की मेजबानी कर रहा है, जो दुनिया में पैरा-स्पोर्ट के हब के तौर पर उसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। ईरान का लक्ष्य अपने चैंपियन के टाइटल को बनाए रखना है। गेम्स में एशिया के कुछ टॉप पैरा एथलीट भी शामिल होंगे, जिनमें ईरान की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी जहरा रहीमी, जो पेरिस 2024 पैरालंपिक गेम्स में महिलाओं में सिल्वर मेडलिस्ट हैं, और चेन पो-येन (चाइनीज ताइपे), आईटीटीएफ विश्व नंबर 1 और पेरिस 2024 पैरालंपिक गेम्स में क्लास 11 में सिल्वर मेडलिस्ट शामिल हैं।

भारत के युवा पैरा एथलीटों की धमाकेदार शुरुआत
भारत के युवा पैरा एथलीटों की धमाकेदार शुरुआत

ओपनिंग सेरेमनी में एशियाई संस्कृतियों की झलक

एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 की ओपनिंग सेरेमनी बुधवार को दुबई में हुई, जिसमें अलग-अलग एशियाई देशों के युवा पैरा एथलीटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 7 दिसंबर शुरू हुआ था।

Written By- Palak kumari

ये भी पढ़े….निजी उथल-पुथल के बाद स्मृति की वापसी: क्या टी-20 में दिखेगी जोरदार वापसी?