Home » Breaking News » दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: स्पाइसजेट विमान की अकासा एयर फ्लाइट से टक्कर

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: स्पाइसजेट विमान की अकासा एयर फ्लाइट से टक्कर

Delhi Airport Collision:

Delhi Airport Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हो गया। टैक्सी करते समय यह विमान स्पाइसजेट की फ्लाइट अकासा एयर के विमान से टकरा गया।

दोनों विमानों को नुकसान

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद स्पाइसजेट के इस विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है और फिलहाल इसे उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

Delhi Airport Collision:

Delhi Airport Collision:

अकासा एयरलाइंस का बयान…

अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लाना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अकासा का विमान पहले से पार्किंग में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे आकर टकरा गया। घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही है।

यह भी पढे़ : संसद के टॉप-5 मोमेंट्स: PM बोले अखिलेश मेरे मित्र, स्पीकर के मजाक पर मुस्कुराए राहुल