Home » नई दिल्ली » मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक आज रात 10 बजे, सुरक्षा और एनर्जी पर मंथन

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक आज रात 10 बजे, सुरक्षा और एनर्जी पर मंथन

Spread the love

Pm modi: मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक रविवार रात 10 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होगी।

मिडिल ईस्ट, भारतीय नागरिक और एनर्जी सप्लाई पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मिडिल ईस्ट के ताजा हालात, वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा, कच्चे तेल की आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इजरायल-ईरान संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देश के लिए यह स्थिति बेहद अहम मानी जा रही है।

Pm modi: विदेश में फंसे भारतीयों पर भी चर्चा संभव

बैठक में रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि भारतीय दूतावासों को अलर्ट पर रहने और जरूरत पड़ने पर नागरिकों की सुरक्षित वापसी की तैयारी रखने के निर्देश दिए जा सकते हैं। समुद्री रास्तों और रणनीतिक सप्लाई लाइनों की सुरक्षा पर भी समीक्षा की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा हालात में कई भारतीय नागरिक विदेश में फंसे हुए हैं। इनमें भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu का नाम भी सामने आया है।

संतुलित कूटनीति पर कायम भारत

Pm modi: गौरतलब है कि भारत पारंपरिक रूप से संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता रहा है। सरकार की कोशिश होगी कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए वैश्विक स्तर पर संवाद और कूटनीतिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए। आज की CCS बैठक को इसी व्यापक रणनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में शोक की लहर, अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत पर तीन दिन का मातम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments