Home » राष्ट्रीय » मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

PM Modi

PM Modi: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस की कीमतों में पिछले दस दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। दूसरी ओर भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों पर चर्चा हुई।

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मार्को रूबियो, व्हाइट हाउस आने का न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान रूबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी उनकी अहम बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, तकनीक और आर्थिक सहयोग को लेकर लगातार संवाद बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिल सकती है।

ये भी पढ़ें…नाइजीरिया में अन्न के एक-एक दाने को तरस जाएंगे करोड़ों लोग, भुखमरी से खतरे में पड़ेगी लाखों बच्चों की जान