Home » देश-विदेश » PM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भेंट की ‘मेलोडी टॉफी’, खुशी से झूम उठी मेलोनी का वीडियो हुआ वायरल

PM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भेंट की ‘मेलोडी टॉफी’, खुशी से झूम उठी मेलोनी का वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भेंट की 'मेलोडी'

PM Modi Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया। इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया। इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की। जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रही हैं। इस क्लिप में वो कह रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं। ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं। इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’।

दोनों खिल खिलाकर हंस देते

‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों खिल खिलाकर हंस देते हैं। पीएम मोदी मंगलवार को इटली की आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है। इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

PM Modi Video Viral: मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका

उन्होंने एक्स पर लिखा कि रोम पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आगमन की जानकारी भी साझा की और बताया कि यह यात्रा भारत और इटली के रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली है।

ये भी पढ़े… ‘आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!’ रोम में PM मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत, भारतीय समुदाय में उत्साह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments