PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने गुरुवार को पीएम को दिल से बधाई दी और उनके अच्छी सेहत की कामना की। स्केरिट ने एक्स पोस्ट में कहा कि कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका की सरकार और यहां के लोगों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और भारत के लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत
भारत में कई विदेशी राजदूतों और राजनयिक मिशनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और भारत तथा उनके देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और करीबी साझेदारी पर जोर दिया। भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। श्रीलंका भारत के साथ अपनी स्थायी दोस्ती और करीबी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और निरंतर सफलता की कामना करती हूं। भारत में नीदरलैंड दूतावास ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मई 2026 में उनकी यात्रा के दौरान हुई रणनीतिक साझेदारी और उसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के मजबूत होने को याद किया।
PM Modi Birthday: संबंधों को बढ़ाया गया
भारत में स्थित नीदरलैंड दूतावास ने एक्स पर लिखा कि नीदरलैंड साम्राज्य की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई! मई 2026 में नीदरलैंड की हालिया यात्रा के दौरान हमारी रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर ने हमारे मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई दी और हमारे संबंधों को लगातार बढ़ाया और मजबूत किया है। भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने भारत की निरंतर प्रगति और स्विट्जरलैंड-भारत के बीच गहरे सहयोग के बढ़ते अवसरों का उल्लेख किया। तिसाफी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
आने वाला साल उनके नेतृत्व में भारत के लिए निरंतर विकास और स्विट्जरलैंड तथा भारत के लिए मिलकर काम करने के और भी कई अवसर लेकर आए। पीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए, भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कारमोन ने एक्स पर लिखा कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की मेरी व्यक्तिगत शुभकामनाएं जो एक अत्यंत सम्मानित विश्व नेता, भारत के सपूत और इजरायल के मित्र हैं।
ये भी पढ़े… खास मैसेज भेज रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई









