Home » Breaking News » विदेश नीति पर राहुल के बयान पर आखिर क्यों भड़का उठे जेपी नड्डा , जानें क्या बयान दिया…

विदेश नीति पर राहुल के बयान पर आखिर क्यों भड़का उठे जेपी नड्डा , जानें क्या बयान दिया…

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को विदेश नीति पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी नेताओं से मुलाकात और उन्हें गले लगाने की शैली पर तंज कसा था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष में ऐसे नेता को देखना ही बाकी रह गया था। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि विदेश नीति जैसे गंभीर विषय पर इस तरह की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Political News: राहुल ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए तंज किया था कि विदेशी नेताओं को गले लगाना ही विदेश नीति बनकर रह गया है। उन्होंने चीन समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने भी खोला मोर्चा

राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें निशाने पर लिया। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। वहीं अन्य भाजपा नेताओं ने राहुल की टिप्पणी को अपरिपक्व और विदेश नीति जैसे गंभीर विषय को हल्के ढंग से लेने वाला बताया।

विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी और भाजपा के बीच यह नया राजनीतिक टकराव ऐसे समय सामने आया है, जब संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से ही तीखा राजनीतिक संघर्ष जारी रहा है।

ये भी पढ़े… मायावती के तेवर बदले, आकाश आनंद भी आक्रामक! BJP-RSS के खिलाफ BSP का क्या है नया प्लान?