Home » देश-विदेश » पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को विदेशों में भी मिल रही सराहना, ट्रंप के बाद अब त्रिनिदाद की पीएम ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को विदेशों में भी मिल रही सराहना, ट्रंप के बाद अब त्रिनिदाद की पीएम ने दी बधाई

Port of Spain: पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को विदेशों में भी मिल रही सराहना, ट्रंप के बाद अब त्रिनिदाद की पीएम ने दी बधाई
Port of Spain: त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। कमला प्रसाद बिसेसर ने बुधवार (लोकल टाइम) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की सरकार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में मिली शानदार और ऐतिहासिक चुनावी जीत पर दिल से बधाई देती है।” इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी पीएम मोदी को बधाई दे चुके हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

कमला प्रसाद बिसेसर ने कहा, “यह बड़ी कामयाबी भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती को दिखाती है और एक अहम राजनीतिक मील का पत्थर है, क्योंकि यह पहली बार है जब भाजपा ने भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों में से एक (जहां 100 मिलियन से ज्यादा लोग रहते हैं) पश्चिम बंगाल के चुनाव में जीत हासिल की है।”
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत आज दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर गर्व से खड़ा है, और प्रधानमंत्री मोदी की शांत, अनुशासित और मजबूत नेतृत्व ने बड़े वैश्विक बदलाव और मौके के इस दौर में भी भारतीय लोगों का भरोसा बनाए रखा है।”

कमला प्रसाद ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार इस हफ्ते भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के ऑफिशियल दौरे का इंतजार कर रही है, क्योंकि दोनों देश अपनी पुरानी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत सबंधों और तरक्की, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक जैसी प्रतिबद्धता पर आधारित है।”

Port of Spain: विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया धन्यवाद 

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने टीएंडटी के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, “आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का धन्यवाद। जल्द ही त्रिनिदाद और टोबैगो आने और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के संबंध को और मजबूत करने के लिए आपके और आपकी टीम के साथ काम करने का इंतजार रहेगा।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments