भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ को अंतिम विदाई, हत्या मामले में सियासत तेज

Bengal News

Bengal News: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पूर्वी मिदनापुर जिले के चांदीपुर स्थित आवास लाया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। … Read more

सीतापुर में चोरी का अनोखा मामला, मशीन चुराने से पहले चोर ने छोड़ा लेटर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से चोरी की एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जेजेएम घोटाले में महेश जोशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजस्थान की राजनीति

Mahesh Joshi

Mahesh Joshi: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने आरोप लगाया कि महेश जोशी … Read more

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, नई बाइक पर निकले युवक की मौत

Etawah News

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। चौबिया थाना क्षेत्र के बीना-सैफई मार्ग पर हुए इस हादसे में 22 वर्षीय युवक रमन कठेरिया की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर … Read more

जीजा-साली निकले ‘बंटी-बबली’, गुजरात में चोरी कर जी रहे थे लग्जरी लाइफ

गुजरात के वलसाड जिले में हुई एक चोरी की वारदात ने पुलिस को ऐसे जीजा-साली गैंग तक पहुंचा दिया, जो लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लग्जरी जिंदगी जी रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजू कालमेध के खिलाफ महाराष्ट्र और गुजरात में पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सोनिया पाटील का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। 2026 विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यपाल आर.एन. रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण और 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तैयारियां शुरू होंगी।

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बढ़ा सियासी ड्रामा, विजय को समर्थन देने पर तैयार IUML

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद अभिनेता-राजनेता Vijay और उनकी पार्टी TVK के सरकार गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि अगर किसी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं तो संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उसे पहले सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

15 जून से उड़ान भरेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिमी यूपी को मिलेगा नया एविएशन हब

उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में 15 जून 2026 से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। Noida International Airport से कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत होने जा रही है। फिलहाल एयरपोर्ट एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ शुरू होगा, जिसकी सालाना क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।