Home » उत्तर प्रदेश » अमोनिया टैंक ब्लास्ट से प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की गिरी छत

अमोनिया टैंक ब्लास्ट से प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की गिरी छत

Prayagraj blast:
Spread the love

Prayagraj blast: प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चांदपुर गांव के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस से भरे टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी छत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया।

Prayagraj blast: तेज धमाके से मची अफरा-तफरी

धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Prayagraj blast: कैसे हुआ हादसा ? 

जानकारी के मुताबिक, चांदपुर गांव के सामने स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में आलू स्टोर किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में विस्फोट हो गया। धमाके के कारण पूरी छत गिर गई और वहां मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल राहत कार्य जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढे़ : ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर 5 दिन के लिए रुके हमले, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments