Punjab ED Raids: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
FEMA उल्लंघन से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की गई है। ED ने मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।
Punjab ED Raids: भगवंत मान का भाजपा पर हमला
इस कार्रवाई परभगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “यह टिपिकल मोदी स्टाइल है” और AAP ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है।

AAP नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
AAP के अन्य नेताओं ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। हरियाणा इकाई के नेता अनुराग ढांढा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
Punjab ED Raids: राजनीतिक घमासान तेज
इस छापेमारी के बाद पंजाब में सियासी माहौल और गरमा गया है। एक ओर AAP इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति बता रही है, वहीं एजेंसियां इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई बता रही हैं।
अशोक मित्तल पर ईडी की रेड ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आने वाले समय में इस मामले की जांच और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
ये भी पढ़े… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले सावधान! एक गलती और लगेगा भारी जुर्माना!








