Home » पंजाब » ED रेड पड़ते ही 9वीं मंजिल से बरसे नोट! मोहाली में कैश से भरे बैग नीचे फेंके, सोसाइटी में मचा ड्रामा

ED रेड पड़ते ही 9वीं मंजिल से बरसे नोट! मोहाली में कैश से भरे बैग नीचे फेंके, सोसाइटी में मचा ड्रामा

मोहाली में IT कारोबारी पर ED की रेड

Punjab News: मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ED की टीम ने एक IT प्रोफेशनल के फ्लैट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 9वीं मंजिल से कैश से भरे बैग नीचे फेंके जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंके

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही केंद्रीय एजेंसी की टीम सोसाइटी पहुंची, फ्लैट में मौजूद लोगों ने नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए। इनमें से एक बैग जमीन पर गिरते ही फट गया और 500-500 रुपये के नोट चारों तरफ बिखर गए। दूसरा बैग सुरक्षित रहा, जिसे नीचे पहले से मौजूद एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर लेकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, भागने वाला व्यक्ति सफेद रंग की कार में मौके से निकला। ED टीम ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। हालांकि, एजेंसी ने दूसरा बैग कब्जे में ले लिया, जिसमें करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है।

टीम को आता देख कारोबारी ने बैग बालकनी से नीचे फेंक दिया। इससे नोटों की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट के अंदर मौजूद व्यक्ति ने पहले नोटों की गड्डियों को लाल रंग के बैग में भरा और फिर उसे सफेद बैग में डालकर नीचे फेंका था। बावजूद इसके, बैग गिरते ही फट गया और कैश परिसर में फैल गया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ED की यह कार्रवाई फ्लैट नंबर 906 में की गई, जहां नीतिन कुमार

Punjab News: ED की टीम जांच में जुटी

नाम का व्यक्ति रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह IT सेक्टर से जुड़ा हुआ है और करीब चार महीने पहले ही इस सोसाइटी में रहने आया था। सूत्रों का दावा है कि आरोपी को ED की रेड की भनक पहले ही लग गई थी। इसी वजह से कथित तौर पर कैश को फ्लैट से बाहर निकालने की कोशिश की गई। मामले में कुछ राजनीतिक कनेक्शन होने की चर्चाएं भी हैं, हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ईशांत सिंगला के निर्देश पर पुलिस बल तैनात किया गया। अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सोसाइटी में बाहरी लोगों की एंट्री रोक दी गई है और केंद्रीय एजेंसी के जवान पूरे परिसर में तैनात हैं। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। अधिकारी मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद कैश का स्रोत क्या है और फरार हुए व्यक्ति की इसमें क्या भूमिका थी।

अकाली नेता का दावा ये CM मान के OSD के पैसे 

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया X पर वीडियो शेयर करते हुए बड़ा दावा किया कि यह पैसे CM भगवंत मान के OSD के हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि करोड़ों रुपए, हवा में उड़ते 500 के नोट। पैसा किसका है? CM मान के OSD राजबीर सिंह का। ED के जाल में कट्टर धोखेबाज फंस गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी OSD राजबीर घुम्मन के करीबियों और रिश्तेदारों नितिन और वीर दविंदर के ठिकानों पर ED ने छापे मारे हैं। CM मान के सहयोगी से जुड़ी मोहाली की हाई-राइज बिल्डिंग पर ED का छापा पड़ा है। 9वीं मंजिल से बैग फेंके जाने के बाद हवा में 500 के नोट उड़ते दिखे। हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। जल्द ही बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।

ये भी पढ़े… PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद क्या बोले सुवेंदु अधिकारी? पार्टी कार्यकर्ताओं से की संयम बरतने की अपील

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments