Home » पंजाब » हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाने पर हाई कोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाने पर हाई कोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

Punjab news: राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर Harbhajan Singh की सुरक्षा हटाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस दिलाने के लिए Punjab and Haryana High Court का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।

सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल

हरभजन सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी सुरक्षा अचानक हटाई गई, जबकि हालात ऐसे हैं कि उन्हें और उनके परिवार को खतरा हो सकता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा तुरंत बहाल की जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सुरक्षा बीते शनिवार को हटा ली गई थी।

Punjab news: हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

इस मामले पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि सुरक्षा हटाने का आधार क्या था और क्या इसकी कोई समीक्षा की गई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को तय की गई है।

Punjab news: घर के बाहर हुआ था प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर हाल ही में प्रदर्शन भी हुआ था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके घर के गेट पर ‘गद्दार’ लिख दिया था। इस दौरान उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी।

AAP छोड़ BJP में शामिल होने के बाद बढ़ा विवाद

Punjab news: गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उनके साथ Raghav Chadha समेत कई सांसदों ने भी पार्टी छोड़ी है। इसी के बाद से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments